News in Brief

Shiv Thakare Wedding: बिस बॉस से घर-घर पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार एक्टर अपने किसी शो या प्रोजेक्ट के वजह से नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए है. सोशल मीडिया पर शिव की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद इंडस्ट्री में हलचल काफी तेज हो गई. मराठी दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे शिव और उनके साथ खड़ी मिस्ट्री गर्ल ने उनकी शादी को लेकर अटकलों को तेज कर दिया है. 

शिव ठाकरे ने की गुपचुप शादी?
‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. इस वक्त सोशल मीडिया पर चारों तरफ यही खबर है कि वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस बात का खुलासा खुद शिव ने अपनी पोस्ट से किया. हाल ही में शिव ने अपने इंस्टाग्राम पर मंडप की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह दूल्हा बने अपनी दुल्हनिया के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि फोटो में दुल्हन का चेहरा छुपा हुआ है. उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा ‘फाइनली.’ ये फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं. कुछ फैंस बोल रहे है कि ये किसी शूट का पार्ट है. 

इंटरनेट पर फोटो तेजी से वायरल 
इंटरनेट पर तेजी से शिव का दूल्हा वाला फोटो वायरल हो रहा हैं. उनके चेहरे की खुशी जाहिर कर रही है कि ये फोटो उनकी शादी की है, लेकिन साथ खड़ी महिला का फेस उन्होंने छुपा दिया है. फोटो को देखकर किसी मराठी शादी की रस्म जैसी लग रही है. उनकी इस पोस्ट पर न केवल फैंस बल्कि सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. कॉमेडियन भारती सिंह ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया. भारती ने लिखा ‘ये कब हुआ भाई.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है फोटो की सच्चाई?
हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई को लेकर अभी तक कुछ क्लियर नहीं है. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह कोई असली शादी की फोटो नहीं है. किसी ने लिखा कि शिव ने बहुत ही प्राइवेट तरीके से अपने रिश्ते को निभाया और कुछ यूजर्स का मानना है कि ये किसी शूट, प्रोजेक्ट या प्रमोशन शूट का हिस्सा हैं. बता दें कि महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर से निकलकर शिव ठाकरे ने इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत से पहचान बनाई है. उन्होंने रोडीज से लेकर बिग बॉस मराठी और बिग बॉस हिंदी जैसी रियलिटी शोज किए हैं और लोगों का दिल जीता है.