Sreeleela Conferred With MBBS Degree: 24 साल की साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) ने अपने नाम एक और उपाधि कर ली है. श्रीलीला एक्ट्रेस के साथ-साथ अब डॉक्टर भी बन गई हैं. इनका एमबीबीएस डिग्री लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो बेहद खुश नजर आईं. खास बात है कि श्रीलीला तीन बच्चों की मां भी हैं.
श्रीलीला को मिली डिग्री
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में श्रीलीला मरून कलर के ग्रैजुएशन अटायर में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस मरून कलर का लंबा सा कोट और सिर पर टोपी लगाई हुई है. इस कॉन्वोकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ छलक रही है.
#SreeLeela has officially graduated, completing her medical degree
Acting + academics – win win! pic.twitter.com/sisosEPRTZ
— Siddarth Srinivas (@sidhuwrites) February 11, 2026
16 साल की उम्र में शुरू कर दी थी एक्टिंग
श्रीलीला ने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वो एक्ट्रेस के साथ-साथ डॉक्टर भी बनना चाहती थीं. इसी वजह से पढ़ाई और एक्टिंग के बीच बैलेंस बनाए रखा. 2019 में कन्नड़ फिल्म किस से डेब्यू किया. इसके बाद Pelli SandaD फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई. बीते दिनों वो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं जिसमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ शामिल है.
21 की उम्र में तीन बच्चों को लिया गोद
श्रीलीला ना केवल बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं. महज 21 साल की उम्र में श्रीलीला ने दो दिव्यांग बच्चों गुरू और शोभिता को गोद लिया. इसके बाद बीते साल एक और बच्ची को गोद लिया. हालांकि एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ नहीं रहती हैं.
2 घंटा 30 मिनट की वो फाड़ू फिल्म, थिएटर के बाद 194 दिनों से OTT पर कर रही ट्रेंड, कहानी ऐसी जो दिमाग के पुर्जे खोल दे
करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू
साउथ के बाद श्रीलीला अब जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कार्तिक आर्यन के साथ करने वाली है. बीते साल कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला और अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की झलक दिखाई थी.इस फिल्म का नाम ‘तू मेरी जिंदगी’ रखा गया है.ये फिल्म पहले आशिकी 3 के नाम से सुर्खियों में थी. लेकिन अब,इसे आधिकारिक नाम दिया गया.
