Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Divorce Rumors: ‘बिग बॉस ओटीटी फेम’ दिव्या अग्रवाल इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में हैं. इस शो में दिव्या की को-कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या और उनके पति के रिश्ते पर सवाल उठाए.यहां तक कि ये भी कहा कि दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं. इसके अलावा भाव्या ने कुछ ऐसा कहा जिससे शो में दिव्या अग्रवाल फूट-फूटकर रोईं. अब एक्ट्रेस की टीम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और भाव्या की बात को गलत बताया.
बेसलेस कहानियां लोगों को सुनाते रहना
दिव्या की टीम ने बयान जारी करते हुए पोस्ट किया- ‘मैं यहां पर उस मुद्दे के बारे में बात करना चाहती हूं जो कल ‘द 50′ के एपिसोड में दिखाया गया था. उसके बाद से ये मुद्दा लगातार बढ़ता ही जा रहा है.जो कुछ भी कहा और किया गया वो पूरी तरह से गलत है. बार-बार पहले ये कहना कि मैं कुछ नहीं कहूंगी और उसके बाद बेसलेस कहानियां लोगों को सुनाते रहना. ये केवल दूसरों को गलत इरादों को दिखाता है ना कि सच्चाई को. ये कोई पर्सनल लड़ाई का मैदान नहीं है बल्कि एक गेम शो है.जिसमें ताकत, रणनीति और बुद्धि की परीक्षा के लिए बनाया गया है.’
पर्सनल लाइफ को इसमें घसीटना
इसके आगे बयान में लिखा- ‘किसी की पर्सनल लाइफ को इसमें घसीटना सामने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व दिखाता है.ना कि उस इंसान का जिसके बारे में बात की जा रही है. दिव्या हमेशा, वफादारी और सच्ची दोस्ती के लिए खड़ी रही. जो लोग उसे सही में जानते हैं वो जानते है कि वो कैसी है.’
अकेलापन या फिर इमोशन
टीम ने आगे कहा- ‘लोगों को अपने घर बुलाने की आदत और उनकी मेहमाननवाजी करना उन्हें पसंद है. लोगों से कनेक्ट होना और उन्हें घर जैसा फील कराना उन्हें अच्छा लगता है. यही उनका नेचर है. इसे अकेलापन या फिर इमोशनल डिपेनडेंस पर कहानी में पिरोना गलत है. इस तरह की बातें दिव्या के बारे में कम, बल्कि उन लोगों की मानसिकता को दिखाता है. बिना किसी प्रूफ के बोलने से आप खुद को ही बेनकाब करते हैं. हमेशा प्यार टीम दिव्या.’
भाव्या ने दिव्या के बारे में क्या कहा?
दरअसल,’द 50′ में दिव्या के बारे में बाकी कंटेस्टेंट से बात करते हुए भाव्या ने दिव्या की निजी लाइफ को लेकर कई बातें बताईं. भाव्या ने कहा- ‘दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर में फूटे थे और मैंने फोड़े थे. और आज तक मैंने कभी बोला नहीं. ना तो किसी पॉडकास्ट पर ना कहीं कुछ, कभी बोलूंगी भी नहीं. क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला है, उसमें मुझे इन लोगों ने इनवॉल्व कर दिया. भीख मांगती है मुंबई में लोगों से- ‘मेरे घर आजाओ. आप मेरे पास आ जाओ. प्लीज मिलो मुझसे.अलग रहती है ना अपने पति से.’ भाव्या का ये बयान तेजी से वायरल हुआ. जिसके बाद से दिव्या और उनके पति के रिश्तों में खटास की खबरें आने लगीं.’आपको बता दें, दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व से साल 2024 में शादी की थी.जिसके कुछ वक्त बाद से तलाक की खबरें आने लगीं.हालांकि दिव्या इन खबरों से कई बार पल्ला झाड़ चुकी हैं.
