
AP Dhillon Kisses Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को हाल ही में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में देखा गया था. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एपी तारा को किस करते नजर आते हैं. वहीं, सामने ऑडियंस में मौजूद तारा के बॉयफ्रेंड और एक्टर वीर पहाड़िया का रिएक्शन देखने को मिला था. ऐसे में तारा और वीर के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं जिसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.
ये भी पढ़ें: 3 घंटे 34 मिनट की धांसू फिल्म, बनी बॉलीवुड के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी मूवी; दुनियाभर में बजा डंका; जल्द टूटेगा आमिर-SRK का रिकॉर्ड!
तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से अपना एक वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सिंगर के साथ स्टेज पर झूमती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘पूरे जोश और गर्व के साथ, हम सब साथ हैं. एपी ढिल्लों फेवरेट हैं. क्या शानदार रात थी! मुंबई, हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद और उम्मीद है कि हम साथ में और भी म्यूजिक और यादें बनाएंगे.’
तारा सुतारिया ने आगे लिखा, ‘झूठी बातें, चालाकी से की गई एडिटिंग और पैसे देकर करवाए गए पीआर कंपेन हमें हिला नहीं सकते और न ही हिलाते हैं! आखिर में प्यार और सच्चाई की ही जीत होती है. तो मजाक तो धमकियों पर ही भारी पड़ेगा.’ तारा की इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट में लिखा- ‘ये तो कहना ही नहीं कि मेरा रिएक्शन का वीडियो किसी और गाने के दौरान बनाया गया था, वो भी ‘थोड़ी सी दारू’ के दौरान नहीं. जोकर!’
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिलेशनशिप
बता दें कि तारा सुतारिया ने इसी साल अगस्त में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई. इसके अलावा एक हालिया इंटरव्यू में वीर पहाड़िया ने तारा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे खुशी है कि हमने पहली मुलाकात से ही अपने प्यार को खुलकर स्वीकार किया है, और हम जहां भी हों, अपनी भावनाओं को दिखाने में कभी नहीं हिचकिचाए.’

