News in Brief

Border 2 Iconic Song Teaser Out: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का एक्साइमेंट लोगों के बीच काफी तगड़ा है. इस मूवी के रिलीज होने में अब कम दिन ही बचे हैं.ऐसे में मेकर्स ने बॉर्डर फिल्म के आइकॉनिक गाने का टीजर रिलीज कर दिया है.इस 46 सेकेंड के टीजर में आपको उसी पुराने गाने की आवाज सुनाई देगी जो आपको मन को सुकून कई साल से दे रहा है.इस गाने के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया. जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

‘बॉर्डर 2’ ‘घर कब आओगे’ गाना टीजर आउट

‘बॉर्डर’ के इस आइकॉनिक गाने को मेकर्स ने ‘बॉर्डर 2’ में भी शामिल किया है. ये आइकॉनिक गाना है घर कब आओगे. इस गाने को आवाज चार सिंगर्स ने मिलकर दी है. जिनके नाम सोनू निगम,अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ हैं. जावेद अख्तर के इस पुराने गाने के बोल को इसमें मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे नए बोल भी जोड़े गए हैं. इस चंद सेकेंड के टीजर को चंद घंटे में खबर लिखे जाने तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

लोंगेवाला-तनोट में रिलीज होगा गाना

‘बॉर्डर 2’ फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे.इस सबसे यादगार गाने को 2 जनवरी 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला-तनोट पर एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा.

 

23 जनवरी को आ रही ‘बॉर्डर 2’
‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. इसमें भारतीय सेना नौसेना और वायुसेना के जवान एक साथ मिलकर भारत के दुश्मनों को खदेड़ दिया था. इसी कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. इसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.