News in Brief

Akshaye Khanna Border 2: 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म दो दिन में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 1997 में आई जे.पी. दत्ता की आइकॉनिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाती है, जिसमें एक बार फिर लीड रोल में सनी देओल नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म में कई नए चेहरे भी नजर आएंगे, लेकिन फैंस को ये जानना चाहते हैं कि सनी देओल के अलावा क्या पुराने स्टार्स में से कोई और नजर आएगा?

खासकर अक्षय खन्ना.. जिनको लेकर सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, जो हाल ही में ‘धुरंधर’ के बाद लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. ये अफवाहें तब और तेज हो गईं, जब ‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ. गाने के एक सीन में दिख रहे एक एक्टर की शक्ल अक्षय खन्ना से काफी मिलती-जुलती लगी. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने मान लिया कि शायद अक्षय खन्ना फिल्म में किसी खास कैमियो में नजर आने वाले हैं. कई लोगों ने इसे बड़ा सरप्राइज बताया. 

फिल्म में नहीं नजर आएंगे अक्षय खन्ना

लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर खुद प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने विराम लगा दिया है. ज़ूम से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि अक्षय खन्ना का ‘बॉर्डर 2’ से कोई लेना-देना नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय से संपर्क किया गया था? तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, ये सच नहीं है. हमने उनसे कोई बातचीत नहीं की’. इस बयान के बाद साफ हो गया कि वायरल चर्चाएं सिर्फ कयास थीं. निधि दत्ता, जो जे.पी. दत्ता की बड़ी बेटी हैं, इस बार फ्रेंचाइज को आगे बढ़ा रही हैं. उनका कहना है कि फिल्म की आत्मा वही देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव है, जो पहली ‘बॉर्डर’ में दिखा था. 

 ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल का वो 7 मिनट का सीन, जिसे देख रो पड़े सेंसर बोर्ड के मेंबर्स भी, बोले- ‘इसे देखकर तो कोई भी रो पड़ेगा…’ 

पुरानी कास्ट में सिर्फ सनी देओल आएंगे नजर 

हालांकि, कहानी पूरी तरह नई है. सनी देओल ही इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो पुरानी और नई फिल्म को जोड़ते हैं. बाकी सभी किरदार नए हैं और नई कहानी का हिस्सा हैं. ‘बॉर्डर 2’ में इस बार फ्रेश स्टारकास्ट देखने को मिलेगी. फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सलाम करती है, लेकिन ये 1997 की ‘बॉर्डर’ की कहानी का सीक्वल नहीं है.

‘घर कब आओगे’ गाने को लोगों ने खूब किया पसंद

गाने ‘घर कब आओगे’ का लॉन्च 2 जनवरी को राजस्थान के लोंगेवाला और तनोट में किया गया था. इस मौके पर बीएसएफ के अधिकारी, उनके परिवार और हजारों लोग मौजूद थे. इसी गाने के एक सीन से गलतफहमी पैदा हुई. जिस अभिनेता को अक्षय खन्ना समझा गया, वे कोई और ही है. हालांकि, इस गाने ने लोगों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया. गाने में एक बार फिर वही इमोशंस देखने को मिल रहे हैं, जो पहली फिल्म में देखने को मिले थे. बता दें, ‘बॉर्डर 2’ दो दिन बाद यानी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.