News in Brief

‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ की लॉन्चिंग के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट का ग्रैंड वेलकम किया गया. जवानों ने मार्च के साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी का ग्रैंड वेलकम किया. लोंगेवाला में गाने की लॉन्चिंग के दौरान जश्न का माहौल था. इस दौरान अहान शेट्टी अचानक से इवेंट से चले गए. इस दौरान आर्मी के जवान उन्हें पकड़कर ले उनकी कार तक लेकर गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

सनी देओल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में लोंगेवाला में जवानों के बीच फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज किया गया है. इसके लॉन्चिंग इवेंट में सोनू निगम समेत फिल्म के बाकी स्टार्स भी पहुंचे. इस दौरान सोनू निगम ने इस गाने को बिना म्यूजिक के गाया.सनी देओल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में इसका गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज किया गया, जिसने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने को रिलीज के आधे घंटे में ही 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने घर कब आओगे के लॉन्च इवेंट के दौरान दिलजीत दोसांझ को छोड़कर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. इस दौरान सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने जीप से सभी लोगों का अभिवादन करते हुए इवेंट में एंट्री की. बीएसएफ के जवानों की मौजूदगी में गाने के वीडियो को लॉन्च किया गया. इसके अलावा अहान शेट्टी एक बार फिर मंच पर आते ही सनी देओल के पैर छुते हुए नजर आए. सनी देओल इवेंट पर काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि फिलहाल वो कुछ ज्यादा कह नहीं पा रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान सनी देओल ने कहा, ‘मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अंदाजा नहीं था कि हम इतने सारे युवाओं को इतना कॉन्फिडेंस देंगे कि फ़िल्म देखने के बाद वे फ़ौज जॉइन करने का फैसला करेंगे. कई लोग मुझसे कहते हैं. इसी वजह से मैं आपके साथ हूं और आपका परिवार ही मेरा परिवार है. मेरा दिमाग अभी हिल गया है, इसलिए ज्यादा कुछ कह नहीं पा रहा हूं. पापा की फिल्म हकीकत देखकर ही मैंने फिल्में देखने का इरादा किया था.