News in Brief

अभिनेता प्रकाश राज भारत के उन गिने-चुने एक्टर्स में से हैं जिन्होंने पिछले 38 वर्षों से लगातार भारत की पांच फिल्म इंडस्ट्री- तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में काम किया है. उन्हें सभी जगह अच्छी सफलता मिली है. लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने कहा है कि तमिल और मलयालम फिल्में, हिंदी सिनेमा से कहीं बेहतर हैं. साथ ही उनका मानना है कि 2000 के दशक के मध्य में मल्टीप्लेक्स का दौर शुरू होने के बाद हिंदी सिनेमा अपनी जड़ों से दूर हो गया है. 

दरअसल, शनिवार को कोझिकोड में केरल लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान प्रकाश राज ने कहा, ‘आज के समय में मुझे लगता है कि मलयालम और तमिल सिनेमा बहुत मजबूत फिल्में बना रहे हैं. दूसरी ओर, हिंदी सिनेमा ने अपनी जड़ें खो दी हैं. सब कुछ बहुत सुंदर और चमकदार दिखता है, लेकिन प्लास्टिक जैसा लगता है, जैसे मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम की मूर्तियां. हमारे यहां (दक्षिण में) अब भी कहानियां हैं. तमिल के नए युवा निर्देशक दलित मुद्दों पर फिल्में बना रहे हैं, और यह बहुत उम्मीद देता है.’

एक्टर ने आगे कहा ‘हमारे (दक्षिण) पास अभी भी बताने के लिए कहानियां हैं, तमिल के नए युवा डायरेक्टर दलित मुद्दों पर बात कर रहे हैं.  इससे बहुत उम्मीद मिलती है.’ हिंदी सिनेमा के बारे में उन्होंने कहा ‘मल्टीप्लेक्स आने के बाद, बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ मल्टीप्लेक्स के लिए फिल्में बनाने लगी. क्योंकि वे अच्छी चल रही थीं. वे पेज 3 कल्चर में चले गए और इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण राजस्थान और बिहार से अपना जुड़ाव खो दिया.’

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि प्रकाश राज ने हिंदी फिल्मों ‘सिंघम’ और ‘वांटेड’ में जबरदस्त एक्टिंग की है. इन्हीं फिल्मों से उन्हें हिंदी पट्टी में पहचान मिली. आखिरी बार उन्हें धनुष और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में देखा गया था.