News in Brief

A R Rahman on Bollywood Movies: जब भी ए आर रहमान का नाम आता है तो उनके म्यूजिक और आवाज का जादू लोगों के मन को मंत्रमुग्ध कर देता है. बॉलीवुड के सबसे अमीर सिंगर ए आर रहमान कुछ सेकेंड के गाने के 3 करोड़ तक चार्ज करते हैं. लेकिन, लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर रहे सिंगर ने हिंदी फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

नहीं मिला 8 साल से काम

ए आर रहमान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि बीते 8 साल में इन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिला है.बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में ए आर रहमान ने कहा- ‘बीते आठ साल में काफी बदलाव आया है. अब सत्ता उन लोगों के हाथ में है जो क्रिएटिव नहीं है. ये साम्प्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है. लेकिन, ये मेरे सामने वैसे तो सीधे तौर पर नहीं है.कई बार मुझे ऐसा पता चला.वो आपको बुक करते हैं. लेकिन, म्यूजिक कंपनी 5 म्यूजिक कंपोजर्स को बुक करती है. तब मुझे ऐसा लगता है कि कोई बात नहीं..मुझे परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिल गया है.’

Add Zee News as a Preferred Source

मैं जिसका हकदार हूं…

रहमान ने आगे कहा- ‘मुझे काम की तलाश नहीं है. मैं काम की तलाश करना भी नहीं चाहता. मुझे ऐसा लगता है कि काम मेरे पास आए…मेरी ईमानदारी मुझे काम दिलाए. मैं जिस चीज का हकदार हूं, वही मुझे मिलेगी.’

हनी सिंह के ठंड में गाड़ी में करो वाले विवादित बयान पर भड़के संत, बोले- ऐसे लोग समाज के लिए कलंक

 

आउटसाइडर फील होता है

सिंगर ने इसी इंटरव्यू में कहा कि ‘इतने साल बाद भी उन्हें ऐसा फील होता है कि वो आउटसाइडर हैं. रहमान ने 1991 में ‘रोजा’ फिल्म के जरिए हिंदी डेब्यू किया था. इसके बाद बॉम्बे और दिल से में काम किया. रहमान ने कहा- मैं अभी भी इन तीन के लिए आउटसाइडर हूं. ताल हाउसहोल्ड एलबम बन गई थी. उसके गाने लोगों को किचन तक में गूंजते थे.रहमान ने बॉलीवुड को कई ऐसे आइकॉनिक गाने दिए हैं जो लोगों की जुबान पर आज भी हैं.’ इन गानों में ‘छइया छइया’, ‘रमता जोगी’ और ऑस्कर विनिंग गाना ‘जय हो’ शामिल हैं.