The Raja Saab: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ जहां बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर धमाल मचा रही है तो वहीं एक्टर के फैंस बेकाबू हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर ओडिशा के थिएटर का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है. जहां पर फैंस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान रंगीन कागज के टुकड़े आग में जलाते नजर आए. इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए और वो फैंस के इस बिहेवियर को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
ओडिशा थिएटर में फैंस ने जलाए कागज
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ओडिशा के अशोक थिएटर का बताया जा रहा है. जहां पर फैंस थिएटर के अंदर ढेर सारे कागज जलाते नजर आ रहे हैं. वहीं एक फैन वीडियो में इस आग को कपड़े से बुझाता भी दिख रहा है. लेकिन, सवाल ये उठता है कि इस तरह थिएटर में कागज जलाने और इस तरह का बर्ताव करना बाकी लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है.
मिनटों में वायरल वीडियो
ये चंद सेकेंड का आग वाला वीडियो मिनटों में वायरल हो गया. कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपना कंसर्न भी शो किया. उनका कहना है कि स्क्रीनिंग के दौरान फैंस का ये बर्ताव लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ है. वहीं कुछ लोगों ने फैंस ने इस बर्ताव पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये सिनेमा ने एक्सपीरियंस को बाकी लोगों के लिए खराब करना है.ये लोगों की जान के लिए खतरा भी बन सकता है.वहीं एक तबका प्रभास के फैंस की मेच्योरिटी पर भी सवाल उठा रहा है. उनका कहना है कि प्रभास के फैंस का ये बर्ताव सहने वाला नहीं है. आप लोग थोड़ा मेच्योर लोगों की तरह बर्ताव करो.
3 घंटा 10 मिनट की वो खूंखार फिल्म, जिसने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रचा इतिहास, ‘धुरंधर’ का मिनटों में टूटा घमंड, जल्द बनेगी 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर
मगरमच्छ लेकर पहुंचे फैंस
इस वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर प्रभास की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सिर पर मगरमच्छ रखकर हंगामा करते नजर आए थे.फैंस का ऐसा बर्ताव देख वहां मौजूद दर्शक भी शॉक्ड थे. आपको बता दें, प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर शाम 7 बजे तक इस मूवी का कलेक्शन 32.49 करोड़ हुआ है. इस दमदार आंकड़े को हासिल करते हुए इसने ओपनिंग डे पर धुरंधर के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है. ‘धुरंधर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया था.
