News in Brief

Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ शो में पुरानी अंगूरी की एंट्री हो चुकी है. साथ ही इस बार की कहानी में थोड़ा डर का तड़का भी लगाया गया है. इस नए ट्रैक में विभूति नारायण मिश्रा, अनीता भाभी, तिवारी और अंगूरी भाभी की जिंदगी में अचानक अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं. घर, गली और पूरा घूंघटगंज रहस्यमयी माहौल में बदल जाता है. कभी अचानक आवाजें आती हैं, तो कभी अजीब हरकतें देखने को मिलती हैं. इन सबके बीच कॉमेडी का तड़का कहानी को हल्का और मजेदार बनाए रखता है.

कभी अंगूरी तो कभी बनीं विद्या
इस पूरे ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत शिल्पा शिंदे का डबल रोल है. एक तरफ वह हमेशा की तरह मासूम, भोली और प्यारी अंगूरी भाभी के रूप में नजर आएंगी, वहीं दूसरी तरफ वह विद्या नाम की एक रहस्यमयी आत्मा का किरदार निभा रही हैं. विद्या ही उन सारी भूतिया घटनाओं की वजह है, जो शो में उथल-पुथल मचाती हैं. एक ही कलाकार को दो बिल्कुल अलग रूपों में देखना फैंस के लिए शानदार एक्सपीरियंस होने वाला है.

इस किरदार में लौटना है खास

शिल्पा शिंदे ने इस बारे में कहा-‘घूंघटगंज का यह नया ट्रैक रहस्य, ह्यूमर और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरा है. यह कहानी कॉमेडी और हॉरर का ऐसा मेल है, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखेगा. अंगूरी भाभी के किरदार में जो सच्चाई और मासूमियत है, वही उसे दर्शकों के दिलों से जोड़ती है और इस किरदार में लौटना मेरे लिए बहुत खास है.’

 

पिंक बिकिनी पहन झरने के नीचे हसीना ने दिए ऐसे-ऐसे पोज, टोन्ड बॉडी और सिजलिंग लुक ने बढ़ाया पारा,देखिए वेकेशन की Private फोटोज

चैलेजिंग है डबल रोल

उन्होंने कहा- ‘अंगूरी और विद्या दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. अंगूरी जहां सीधी-सादी, भोली और हमेशा खुश रहने वाली महिला है, वहीं विद्या एक गंभीर और रहस्यमयी आत्मा है. यही फर्क इस डबल रोल को चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बनाता है. एक तरफ जाना-पहचाना किरदार और दूसरी तरफ बिल्कुल नया रूप.ये बैलेंस बनाना मेरे लिए एक अलग एक्सपीरियंस है.’ 

कौन है विद्या?

शिल्पा ने कहा-‘अंगूरी भाभी जहां दर्शकों को हंसाती हैं और हल्कापन लाती हैं, वहीं विद्या का किरदार कहानी में गहराई और रहस्य जोड़ता है. विद्या के किरदार के पीछे एक भावनात्मक कहानी छुपी है. वह न्याय और शांति के बीच फंसी हुई आत्मा है, जो अपने कातिल को ढूंढना चाहती है और इंसाफ चाहती है. इसी वजह से उसका किरदार भावुक भी है और ताकतवर भी.’

इनपुट- एजेंसी