
Rajpal Yadav Makar Sankranti: ‘भूल भुलैया’ के छोटा पंडित राजपाल यादव मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान एक्टर ने माघ मेले में शामिल हुए और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. एक्टर ने डुबकी लगाते हुए और पूजा पाठ करते हुए कुछ फोटोज भी शेयर की जो अब वायरल हो रही हैं.
लगाई आस्था की डुबकी
इस आस्था की डुबकी की फोटोज एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘माघ मेले के दर्शन करने का सौभाग्य मिला.’दरअसल, माघ मेला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक आयोजन है, जो हर साल जनवरी-फरवरी के दौरान माघ महीने में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होता है. यह मेला गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम यानी त्रिवेणी संगम पर लगता है, जहां लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं.
कई किरदारों में हुए फेमस
राजपाल यादव की बात करें तो वे अपनी कॉमेडी किरदारों के लिए जाने जाते हैं. ‘हंगामा’,’फिर हेरा फेरी’,’भूल भुलैया’और ‘ढोल’ समेत कई फिल्मों में काम करके के दिलों में खास जगह बनाई है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’से की थी. भले ही उन्हें शुरू में बड़े रोल न मिले, लेकिन अपने शानदार कॉमिक अंदाज से उन्होंने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया.आज वह दर्शकों के चहेते कलाकारों में से एक हैं.अहमद खान द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे. मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक रिवील कर दिया है.
इनपुट- एजेंसी

