News in Brief

Ranvir Shorey on AR Rahman: बॉलीवुड के नामचीन सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान के बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में तगड़ी बहस छिड़ गई है. हर कोई इस मामले पर रिएक्ट कर रहा है. अब इस कड़ी में एक्टर रणवीर शौरी का भी नाम जुड़ गया है. रणवीर ने सीधे तौर पर कहा कि वो उनके सांप्रदायिक वाले बयान से सहमत नहीं हैं.

लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रणवीर शौरी ने कहा- ‘मुझे नहीं पता कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है. यकीनन उनके अपने एक्सपीरियंस रहे होंगे. लेकिन, मैं किसी और की जिंदगी पर कमेंट नहीं कर सकता. रणवीर ने कहा कि बॉलीवुड में पक्षपात होता है और मैंने भी झेला है. हर कलाकार को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है. अगर वो ये कहकर बैठ जाएं कि भेदभाव की वजह से उन्हें काम नहीं मिला तो ये गलत होगा. क्योंकि संघर्ष हर किसी के करियर में होता है.’ रणवीर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

शिकायत करनी नहीं चाहिए

फिल्म इंडस्ट्री के विलेन मुकेश ऋषि ने इस मामले पर बात करते हुए कहा- ‘रहमान साहब ने ये नहीं सोचा कि हम सब थ्रोआउट हो गए हैं. उन्हें ये सोचना चाहिए कि 8 साल में कितने टैलेंटेड लोग इंडस्ट्री में आ गए हैं. हो सकता है कि कोई आपको टैलेंटेड ना लगे. लेकिन ऊपर वाले का प्यार है वो उसकी मदद करता है. नियम सभी के लिए एक ही हैं. मैं नहीं कह सकता है कि मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है. फिल्में कम क्यों मिल रही हैं. मैं खुद को उधर रख रहा हूं. ये बदलाव सभी के लिए है. फिर चाहे एक्टर हो या फिर म्यूजीशियन.पहले जीरो थे अब वे विलेन का काम कर रहे हैं जो पहले हम किया करते थे. रहमान ने 20-25 साल तक इंडस्ट्री में काम किया है. हम सभी ने उनके गाने गुनगुनाए हैं.जब ऊपर वाले ने इतना दिया है तो शिकायत करनी नहीं चाहिए. अब तक आपको बहुत मिला है. अगर आप कहें कि इसलिए  काम नहीं मिल रहा तो ऐसा नहीं कहना चाहिए.’

जुबीन गर्ग मौत मामले में परिवार ने उठाया बड़ा कदम, पीएम मोदी को लिखा खत, इंसाफ की उम्मीद में की ये मांग

 

रहमान के किस बयान पर भड़के लोग?
दरअसल, बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में रहमान ने अपने करियर की मौजूदा स्थिति पर बात की थी. सिंगर ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘बीते 8 साल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए काम नहीं है. इसके पीछे की वजह बदलती सत्ता का समीकरण है. जिसमें सांप्रदायितक पहलू भी शामिल है. जिसकी वजह से पहले जैसा काम नहीं मिल रहा है.’