
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपने हर गाने और फिल्म से लोगों का दिल जीतते आए हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके चाहने वाले यहां भी अपना प्यार बरसाते रहते हैं. लेकिन अब रितेश ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर उनकी को-स्टार्स और महिला फैंस जल उठेंगी. रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने सात फेरे ले लिए हैं और इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
बेहद खूबसूरत हैं पत्नी
रीतेश पांडे (Ritesh Pandey) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. बता दें कि हाल ही में रीतेश ने वैशाली पांडे (Vaishali Pandey) से सगाई की थी. अब उनकी शादी भी हो चुकी है. दुल्हन के अवतार में वैशाली इतनी खूबसूरत नजर आ रही हैं कि उनके आगे कई एक्ट्रेस भी फीकी नजर आएंगी. देखिए ये तस्वीरें…
ऐसा है लुक
रीतेश ने अपनी शादी में क्रीम और लाल रंग की शेरवानी पहनी हुई है. जबकि उनकी पत्नी ने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहनकर पति की शेरवानी से मैचिंग की है.
जन्मदिन के दिल ही की शादी
सबसे खास बात ये है कि 14 मई को रीतेश का जन्मदिन होता है. उन्होंने उसी दिन शादी करके इसे और भी खास दिन बना लिया है. यानि उन्होंने 14 मई शुक्रवार को उन्होंने शादी रचाई है. खुद रीतेश ने अपनी शादी की फोटोज फैंस के लिए इंस्टग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने फैंस से अपनी नई जिंदगी के लिए आशीर्वाद मांगा. तस्वीरें के कमेंट बॉक्स में उनके फैंस प्यार बरसा रहे हैं.
करीबी हुए शामिल
इन दिनों देश भर में कोरोना महामारी का प्रकोप है. ऐसे में रितेश और वैशाली ने काफी सादगी के साथ, कोरोना नियमों का पालन करते हुए शादी की है. उनकी शादी में कुछ परिवार के और करीबी लोग ही शामिल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: Dangerous Trailer: राम गोपाल वर्मा की लेस्बियन क्राइम स्टोरी ने लगाई आग, VIDEO VIRAL
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
