‘हवा हवाई’ को फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी पर फिल्माया गया था. ये गाना उस समय काफी हिट रहा. आज भी ये लोगों की जुबां पर है लेकिन इसकी शुरुआत में जो बोल आते हैं- Chiii ho ho holululu, lu lu lu lu hololulu, Hing bikiii hongkong kingkong… ये वाकई काफी यूनिक और मुश्किल हैं. कविता ने समिट के दौरान बताया कि उन दिनों वो लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसी कंपोजर जोड़ी और लता मंगेशकर जैसी सिंगर के लिए डब करती थीं. वो काफी डरी हुई थीं क्योंकि ‘हवा हवाई’ गाना उनका नहीं था.
उनके मुताबिक, ‘मैं काफी डरी हुई थी, मैं अंदर गई, लक्ष्मी जी हारमोनियम पर बैठे थे, प्यारे साहब बैठे थे, जावेद अख्तर साहब और बॉनी कपूर भी बैठे थे. लक्ष्मी जी पान चबाते-चबाते बोले- ‘लिखिए, चीहुआहुआ, फिर हूलूलूलू’, मैं यही कर रही थी. उसके बाद मैं घर गई, कौन कह रहा था कि मैं गाना याद कर रही थी. मैं इकिचिकी कर रही थी.’ सिंगर ने आगे बताया कि कैसे जब वो अपने घर में ‘हवा हवाई’ की इन दिलचस्प लाइन्स को रिहर्स कर रही थीं, तब उनकी मां ने पूछा कि ये क्या कर रही हो. तब कविता ने उन्हें बताया कि उन्हें सुबह गाना रिकॉर्ड करना है.
कविता नहीं थीं गाने के लिए पहली पसंद
मिस्टर इंडिया फिल्म को म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने दिया था. जबकि हवा हवाई गाने को अपनी आवाज से कविता कृष्णमूर्ति ने सजाया था. उस वक्त ये गाना बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था. कविता को इस गाने के लिए हमेशा सराहा जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कविता इस गाने के लिए कभी पहली पसंद नहीं थीं, इस बारे में खुद सिंगर कई बार खुलासा कर चुकी हैं.
दरअसल फिल्म के म्यूजिक कंपोजर ने रॉ गाने के तौर पर कविता से ये गाना गवाया थी, लेकिन कविता ने पूरी मेहनत से गाना गाया था. जिसका नतीजा से निकला कि जब प्यारेलाल ने कविता की आवाज में गाना सुना तो उन्हें ये बेहत ही पसंद आया और उन्होंने फिल्म में इसी गाने को वैसे का वैसा ही रख दिया था. एक बार कविता ने कहा था कि शायद से गाने उनसे पहले आशा जी से गवाया जाने वाला था.
कविता ने गलत गाया था गाना
असल में कविता ने गाने में एक जगह जानू को जीनू बोल दिया था, लेकिन गाना गाने के बाद एक बार लक्ष्मीकांत ने कविता को खुद इस बात की खुशखबरी दी थी कि उनकी आवाज में ही गाना फिल्म में रहेगा. इसके साथ ही कविता को बताया गया था वह इस गाने को एक बार फिर से गाएंगी क्योंकि उन्होंने गाना को गाते हुए एक गलती कर दी है. जी हां गाना गाते वक्त कविता एक शब्द गलत बोल रही थीं, जिसके बारे में उनका बताया गया था. .
