News in Brief

साल 2026 में कई धमाकेदार फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं, जिसमें यश और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्’ भी शामिल है. वहीं इस फिल्म का बज अब हर दिन बढ़ता ही जा रहा है, इसी के बीच मेकर्स ने फिल्म में कियारा का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है. एक बेटी को जन्म देने के बाद कियारा का ये नया अंदाज देख दर्शक शॉक्ड रह गए हैं. बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने के बाद  ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्’ में उनका किरदार ‘नादिया’ उन्हें सफलता के एक नए शिखर पर पहुंचा सकता है. 

‘टॉक्सिक’ में कियारा का लुक
फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्’ में कियारा आडवाणी के इस लुक की बात करें तो, एक्ट्रेस इस लुक में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं, जिसमें पीछे एक लाइटिंग ने भरपूर बैकग्राउंड नजर आ रहा है. इस पोस्टर में कियारा ग्लैमरस के साथ-साथ वो दर्द, गहराई और एक रहस्य को दर्शा रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि कियारा का ये लुक लोगों के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ देगा. वहीं इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट को छुपा नहीं पा रहे हैं. 

 

‘धुरंधर’ के साथ करेगी क्लैश
बात करें इस फिल्म के हीरो यश की तो वो ‘केजीएफ-2’ के चार साल बाद फिर से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वहीं ये फिल्म पहले से ही ग्लोबली तहलका मचाने को तैयार है. यश और कियारा स्टारर ये फिल्म मार्च के फेस्टिवल वीक में 19 मार्च , 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. लेकिन इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है, जिसके चलते फैंस के बीच काफी कंफ्यूजन क्रिएट हो रही है कि वो किस फिल्म को पहले देखें.