News in Brief

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की गिनती फेमस हसीनाओं में से एक हैं. आलिया ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया है. आलिया भट्ट न सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस बल्कि एक बेमिसाल मां और एक कामयाब बिजनेसवुमन भी हैं. आलिया अपनी बेटी राहा के साथ भरपूर वक्त बिताती हैं. हाल ही में आलिया ने परफेक्ट पेरेंटिंग पर बात की. 

आलिया का खुद का चाइल्ड क्लोथिंग ब्रांड
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना खुद का एक चाइल्ड क्लोथिंग ब्रांड लॉन्च किया. वो न सिर्फ काम को मैनेज करती हैं, बल्कि परिवार और बेटी राहा के साथ भी अपने बॉन्ड को अच्छा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. आलिया ने इस दौरान परफेक्ट पेरेंटिंग पर भी बात की और बताया कि पेरेंटिंग में उन्हें भी काफी दिक्कत आती हैं, परफेक्ट पेरेंटिंग जैसा कुछ भी नहीं होता.

‘परफेक्ट पेरेंटिंग जैसा कुछ नहीं’
आलिया भट्ट ने हाल ही में ‘मिड-डे’ संग बातचीत के दौरान बताया कि बच्चे के लिए परफेक्ट पेरेंटिंग जैसा कुछ भी नहीं होता. उन्होंने बताया कि वो चाहती हैं कि राहा खुद उसकी सेफ्टी और ओपननेस को एक्सपीरियंस करें ताकि ये चीजें उसके बढ़ने में मदद करें. राहा के लिए सबसे बेहतर चूज करने के सवाल पर आलिया ने कहा ‘मैंने शोर में भी फोकस करना सीख लिया है. मुझे पता है कि क्या जरूरी है. जब आपको आपके बच्चे का रूटीन समझ आ जाए तो उसके लिए कुछ भी चुनना काफी आसान हो जाता है और अगर आपको फिर भी कोई डाउट हो तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

‘5 साल पहले लॉन्च किया ब्रांड’
आलिया ने आगे बताया कि ‘जब हमने पांच साल पहले इस ब्रांड को शुरू किया था तो हमारा वजन था कि हम पेरेंट्स के लिए कुछ ऐसा बनाएं, कि उन्हें परेशान न होना पड़े. जब आपको पता चला कि लोग अपने बच्चे के लिए आप पर ट्रस्ट करते हैं तो ये आपके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है. हर चाहते हैं कि पेरेंट्स का भरोसा बना रहे.’

आलिया भट्ट वर्कफ्रंट
वहीं अगर बात एक्ट्रेस आलिया भट्ट की करें तो साल 2026 में आलिया बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस साल आलिया वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘एल्फा’ में नजर आएंगी. इसके साथ ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाली हैं.