News in Brief

एक्ट्रेस सुधा चंद्रन लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उनका बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बात की है. माता की चौकी के दौरान का अपना हाल बताया है. साथ ही पिता की मौत से पहले भगवान के दर्शन का जिक्र किया है.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का वीडियो वायरल हुआ. इस वायरल क्लिप में उनकी हालत देखने के बाद सभी के होश उड़ गए. इस वीडियो को देखकर कोई लोगों ने कई तरह की बातें कही थीं. एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हुईं. किसी ने ओवरएक्टिंग कहा तो किसी ने मजाक उड़ाया. अब उन्होंने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट ‘आबरा का डाबरा’ में उस दिन के बारे में खुलकर बात की. बताया कि 10 मिनट के अंदर उन्होंने 4.5 लीटर पानी पीया था. साथ ही पिता की मौत से पहले उन्होंने भगवान मुरगन को देखा था.

ये भी पढ़ें: भारत की सबसे खूनी फिल्म…जिसे बनाने में बहा दिया 300 लीटर लहू; 1 आंख खोने से बाल-बाल बचा सुपरस्टार

Add Zee News as a Preferred Source

 

अपने पॉडकास्ट ने दौरान पारस ने सुधा चंद्रन पूछा, ‘अभी आपकी एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है, माता की चौकी. आप पर माता आती हैं?’ एक्ट्रेस बोलीं, बहुत बड़ा शब्द है वो, मुझमें माता आती हैं, मुझे नहीं पता. लेकिन माता आकर मुझे ब्लेस जरूर करती हैं.’ फिर होस्ट ने सवाल किया, ‘मतलब कैसा होता है? मतलब होता क्या है? कैसे कनेक्ट हुए माता जी से?’ 

‘माता की चौकी’ वाले दिन हुआ था? 

सुधा बोलीं, ‘कनेक्शन… मेरी शादी एक पंजाबी से हुई है, तो शादी के बाद मेरे पिता इस बात में ज्यादा यकीन करते हैं कि हर साल कुल देवी-देवताओं की जाकर पूजा करने की जरूरत है. बहुत जरूरी है. आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए कि हमसे कोई गलती ना हो. वो कहते हैं न पितृ दोष, वो नहीं होना चाहिए. तो मैंने रवि से पूछा कि हमारी कुल देवी तौन हैं तो उन्होंने कहा कि जहां तक याद है वैष्णो देवी. मेरे पापा ने पूछा कि आप लोग जाते हो या नहीं? तो रवि ने कहा कि मैं तो नही गया हूं लेकिन मेरे बड़े भाई साहब जाते थे.

उन्होंने आगे बताया, ‘मेरे पापा ने पूछा कि फिर रोका क्यों? दर साल आपको जाना चाहिए. पति ने कहा कि मुझे नहीं पता. पिता ने कहा कि इसी साल से तुम दोनों जाओगे. वहां से हमारा वैष्णो देवी का ट्रिप शुरू हुआ. 1995 में मेरी शादी हुई और 1997 में हमने शुरुआत की. तब से हर साल हम जाते हैं. और वहीं पर किसी ने चौकी की बात की थी तो मैंने रवि से पूछा कि क्या होता है. फिर जब मुंबई आए तो मैंने पति से चौकी की बात की और फिर तब से माता की चौकी कर रहे हैं. 22-23 साल हो गए. साल के पहले शनिवार को हम ये करते हैं. और इस बार ज्यादा हाई एनर्जी आई थी. रवि ने बाद में बताया कि 10 मिनट के अंदर मैंने 4.5 लीटर पानी पीया है. मैं पानी के लिए भीख मांग रही थी. उसके बाद डेढ़ दिन तक थकावट थी.’

ये भी पढ़ें: सावली सूरत वाली चंदों…जिसकी चोटी हुई उससे भी फेमस, 2 बार झेला टूटी शादी का दर्द; 63 साल की उम्र में जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

 

कलाकार के साथ बेहतरीन डांसर हैं एक्ट्रेस 

एक्ट्रेस सुधा चंद्रन टीवी में काफी लंबे समय से काम कर रही हैं और इस दौरान उन्होंने कई प्रकार के सीरियल किए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर ‘नागिन,’ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी,’ ‘कस्तूरी’ और ‘कहीं किसी रोज’ जैसे शो हुए. वहीं इन शोज में लोगों ने उनके किरदारों को खूब पसंद किया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. वहीं एक्ट्रेस सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं बल्कि वो एक शानदार डांसर भी हैं. उन्होंने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था. लेकिन सुधा चंद्रन ने एक दुर्घटना में अपना पैर खोने के बाद कृत्रिम पैर के सहारे भरतनाट्यम नृत्यांगना और टीवी कलाकार के रूप में कमबैक किया. एक्ट्रेस की लाइफ पर बनी फिल्म ‘मयूरी’ और बाद में हिंदी रीमेक ‘नाचे मयूरी’ में भी उन्होंने काम किया.