
)
कुकिंग लवर का फेवरेट शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का नया सीजन जल्द ही टीवी पर आने वाला है और इस बार फिर से कई नए कंटेस्टेंट इसमें अपनी कुकिंग का जादू दिखाने आएंगे. फेमस शेफ विकास खन्ना, जो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के आने वाले सीजन की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए मुंबई लौटे हैं. लेकिन मुंबई लैंड करते ही मुंबई हवाई अड्डे को लेकर उन्होंने शिकायत की है. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बिछे कालीन की एक तस्वीर शेयर की है.
एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन से की रिक्वेस्ट
इस फोटो को दिखाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के स्टोरी में कहा ये कालीन सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है, जिसके बाद उन्होंने रखरखाव के लिए एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि कालीन हटाने से एयरपोर्ट सफाई की ओर एक कदम और आगे बढ़ेगा. उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगता है कि मुंबई एयरपोर्ट बहुत ही अच्छा है… फिर भी मैं एडमिनिस्ट्रेशन से इस कालीन को हटाने की रिक्वेस्ट करता हूं. ये सफाई से परे है. अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हर इंसान की ओर से, ये जानलेवा साबित हो सकता है.’ उनके इस मैसेज ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है.
सामाजिक मुद्दों पर उठाते हैं आवाज
विकास कुकिंग से हटकर अपनी बुलंद आवाज को उठाने के लिए भी जाने जाते हैं वो अकसर कई सामाजिक चीजों को लेकर अपने सोशल मीडिया पर बात करते रहते हैं. वहीं यह मैसेज उनकी हमदर्दी और जिम्मेदारी को दिखाता है, जो मास्टरशेफ इंडिया में उनके सफर की पहचान है, एक ऐसा मंच जो सक्सेस, बिना किसी भेदभाव और देखभाल को बढ़ावा देता है.
