)
MasterChef India 9 Contestant: टीवी का सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले रियलिटी शोज में से एक ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के सीजन 9 (MasterChef India 9) का प्रीमियर सोमवार, 5 जनवरी को हुआ. इस बार शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग है, जहां कंटेस्टेंट्स जोड़ी में हिस्सा ले रहे हैं. जज के तौर पर इस सीजन में शेफ कुणाल कपूर, विकास खन्ना और रणवीर बरार नजर आ रहे हैं, जिन्होंने देश के अलग-अलग कोनों से आए कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की.
इसी दौरान जजों को कई इमोशनल और इंस्पिरेशनल कहानियां भी सुनने को मिली. ऐसी ही एक कहानी बीकानेर से आईं पार्वती सोनी और उनके बेटे हिमांश सोनी की है, जो साथ में इस शो में पहुंचे. पार्वती सोनी पेशे से एक प्रोफेशनल शेफ हैं और बीकानेर की रहने वाली हैं. उनका बचपन एक रूढ़िवादी माहौल में बीता, लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया. शो में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए पार्वती ने बताया कि वे फिलहाल जयपुर में रहती हैं.
पति के सपोर्ट से बढ़ती रहीं आगे
साथ ही वे सिटी पैलेस के इंडियन रेस्टोरेंट में काम करती हैं. उन्होंने बताया, ‘मैं वहां पिछले तीन साल से CDP के तौर पर काम कर रही हूं. हमारी टीम में 80 पुरुष हैं और मैं अकेली महिला हूं’. इस नौकरी से पहले पार्वती एक हाउसवाइफ थीं और कभी-कभी अपने पति के ज्वेलरी बिजनेस में मदद करती थीं. वे ऐसे परिवार से आई थीं, जहां बाहर निकलना भी आसान नहीं था. लेकिन शादी के बाद उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिला, जिसने उन्हें आगे बढ़ने के लिए पूरा सपोर्ट दिया.
2026 की मोस्ट अवेटेड 500 करोड़ी फिल्म, 9 जनवरी को होनी थी रिलीज, लेकिन मद्रास HC ने लगा दी रोक, क्या है मामला?
बेटे के साथ की 10वीं-12वीं की पढ़ाई
पार्वती ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 9वीं क्लास तक पढ़ाई की थी. शादी के बाद उनके पति लगातार पढ़ाई पूरी करने के लिए कहते रहे, लेकिन शुरुआत में उन्हें ये बात अजीब लगती थी. पार्वती ने बताया, ‘मैं सोचती थी कि शादी के बाद कौन पढ़ाई करता है?’, लेकिन जब उनके बेटे बड़े हुए तो उन्होंने भी मां को पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया. पार्वती ने बताया कि उनके बेटे हिमांश ने खुद उनका 10वीं का फॉर्म भरा था. हिमांश ने बताया, ‘हम दोनों ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई साथ में की’.
लोगों के दिल को छू गई पार्वती-हिमांश की कहानी
ये सुनकर जज भी काफी इमोशनल हो गए. मां-बेटे का ये रिश्ता हर किसी के दिल को छू गया. पार्वती ने आगे बताया कि हिमांश उन्हें वीडियो कॉल पर पढ़ाते थे. उन्होंने कहा, ‘वे चैप्टर पढ़ता था और मैं उसे कहानी की तरह सुनती थी’. पार्वती ने ये भी बताया कि उनका बेटा अब उन्हें IHM में एडमिशन लेने के लिए कह रहा है. हालांकि, नौकरी की वजह से उन्हें आगे पढ़ाई के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. इसके बावजूद पार्वती सीखने की कोशिश लगातार जारी रखती हैं.
क्या शो में आगे बढ़ पाएंगे पार्वती-हिमांश
पार्वती ने अपने पति की सोच के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पति ने 14 साल की उम्र से बहुत संघर्ष किया है. उनकी मां 8वीं तक पढ़ी थीं, लेकिन उन्होंने अपनी मां को भी 10वीं तक पढ़ाया’. पार्वती और हिमांश ने ऑडिशन राउंड क्लियर कर लिया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वे ओवरनाइट बूटकैम्प पार कर पाते हैं या नहीं. MasterChef India 9 हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony TV और SonyLiv पर आता है. पहले सीजन को भी लोगों का खूब प्यार मिला.
