
)
Karan Johar New House: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े और अमीर फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक लग्जरी रेसिडेंशियल अपार्टमेंट खरीदा है. इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 8.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है. स्क्वायर यार्ड्स को महाराष्ट्र इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) वेबसाइट से मिले रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये डील नवंबर 2025 में ऑफिशियली रजिस्टर हुई थी.
मुंबई के प्रीमियम इलाकों में रियल एस्टेट निवेश करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में अब करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है. करण जौहर का ये नया घर खार वेस्ट के ‘पाली विंटेज’ नाम के रेसिडेंशियल बिल्डिंग में स्थित है. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, इस फ्लैट का कार्पेट एरिया 1,060.13 वर्ग फुट यानी 98.49 वर्ग मीटर है. इस प्रॉपर्टी के साथ दो एक्सक्लूसिव कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. रजिस्ट्रेशन के दौरान करण जौहर ने करीब 48 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी चुकाए.
करण जौहर ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट
जबकि रजिस्ट्रेशन चार्ज लगभग 30 हजार रुपये रहा. खार वेस्ट मुंबई के उन इलाकों में गिना जाता है, जहां रहना हमेशा से एक स्टेटस सिंबल माना जाता है. ये इलाका अच्छी कनेक्टिविटी और मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. लिंकिंग रोड, एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जैसी अहम सड़कें यहां से जुड़ी हुई हैं, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचना आसान हो जाता है. यही वजह है कि बड़े बिजनेसमैन और फिल्मी सितारे इस इलाके को काफी पसंद करते हैं.
10 साल पुरानी महा डिजास्टर फिल्म… जिसके 6 गानों में से 2 आज भी हैं चार्टबस्टर, 1 को तो यूट्यूब पर मिले 1.1 बिलियन व्यूज
खार वेस्ट बना करण जौहर का नया पता
कनेक्टिविटी के लिहाज से भी खार वेस्ट काफी मजबूत माना जाता है. यहां खार रोड रेलवे स्टेशन मौजूद है, जो वेस्टर्न लाइन पर पड़ता है. इससे रोजाना ऑफिस जाने वालों को काफी सहूलियत मिलती है. इसके अलावा ये इलाका बांद्रा, सांताक्रूज और अंधेरी जैसे पॉश इलाकों के बेहद करीब है. बांद्रा-वर्ली सी लिंक के जरिए साउथ मुंबई, बीकेसी और लोअर परेल जैसे बिजनेस हब्स तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है. पिछले कुछ सालों में खार वेस्ट एक परिपक्व रेसिडेंशियल एरिया के रूप में उभरा है.
आस-पास हैं कई फैसिलिटीज
यहां प्रीमियम अपार्टमेंट्स के साथ-साथ बुटीक रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं. इलाके में शॉपिंग आउटलेट्स, कैफे, रेस्टोरेंट्स, एंटरटेनमेंट जोन, नामी स्कूल और अच्छे हॉस्पिटल मौजूद हैं. इन्हीं सुविधाओं के चलते ये इलाका प्रोफेशनल्स और फैमिली के लिए पहली पसंद बना हुआ है. करण जौहर हिंदी सिनेमा के बड़े नामों में से एक हैं. वे धर्मा प्रोडक्शंस के को-ओनर हैं और उन्होंने साल 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था.
करण जौहर का वर्कफ्रंट
इसके बाद उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘माय नेम इज खान’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी हिट फिल्में दीं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. बता दें, करण जौहर कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जिनमें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का सीक्वल ‘कभी खुशी कभी गम 2’ भी शामिल हैं, जिसको लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.
