News in Brief

कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं ऐश्वर्या राजेश आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उनकी गिनती साउथ की पॉपुलर और टॉप एक्ट्रेसेस में होती है. लेकिन वह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया और खूब रिजेक्शन भी झेलना पड़ा. अब एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है, जिससे कई एक्ट्रेसेस गुजरती हैं.

फोटोग्राफर की डिमांड सुन चौंकी थी एक्ट्रेस 

ऐश्वर्या राजेश ने इंडस्ट्री की ऐसी काली सच्चाई से फैंस को रूबरू कराया है, जिसका सामना करियर बनाने आई कई राइजिंग एक्ट्रेसेस करना पड़ता है. निखिल विजयेंद्र सिम्हा के पॉडकास्ट पर ऐश्वर्या राजेश ने एक फोटोग्राफर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. ऐश्वर्या ने बताया कि वो उस वक्त काफी छोटी थीं और इंडस्ट्री में नई थीं. वो अपने भाई को शूट पर साथ लेकर गई थीं. लेकिन वहां जो हुआ उस चीज ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

ऐश्वर्या कहती हैं, ‘मैं बहुर यंग थी. मैं अपने भाई के साथ गई थी. फोटोग्राफर ने मेरे भाई को बाहर बैठने को कहा और फिर मुझे अंदर लेकर चला गया. उसने मुझे इनरवियर पहनने को दिए और कहा- मैं आपकी बॉडी देखना चाहता हूं. उस खौफनाक मंजर को दोहराते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘उस उम्र में मुझे इंडस्ट्री की ज्यादा समझ नहीं थी. इसी तरह जिंदगी चलती है. मैं लगभग मान ही गई थी, मगर पूरी तरह नहीं थी. मुझे अचानक एहसास हुआ कि कुछ तो गलत है.’

fallback

इन 7 फिल्मों में नजर आएंगी ऐश्वर्या राजेश

ऐश्वर्या राजेश अब सात फिल्मों में नजर आएंगी, जिनमें से एक कन्नड़ फिल्म Uttarakhanda है. ऐश्वर्या फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा वह तीन मलयालम और तीन तमिल फिल्मों में भी नजर आएंगी.