News in Brief

Do Deewane शहर Mein Teaser Out: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें पुराने समय की एक झलक नजर आ रही है. इस वन-ऑफ-ए-काइंड रोमांटिक फिल्म की टीजर में दोनों स्टार्स के बीच एक प्यारी केमिस्ट्री नजर आ रही है, जिसमें वो कभी पहाड़ों के बीच, तो कभी मुंबई की बारिश में रोमांस करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.  वहीं इस टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया गया है, जो कि इस साल प्यार के महीने 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

टीजर में 90 के दशक की झलक
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये रोमांटिक फिल्म आज के जमाने की एक मॉडर्न लव स्टोरी है. लेकिन टीजर में 90 के दशक की कुछ झलक दिखाई दे रही है, जो कि फिल्म में ट्विस्ट की हिंट दे रही हैं. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर रोमांस करती हुई नजर आएगी, जिसके लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं टीजर रिलीज होने के बाद ऑडियंस के मन में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है और वो अब फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

क्या कहता है फिल्म की टीजर
फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘क्योंकि हर ‘इश्क’ परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है. इस शहर की एक अधूरी प्रेम कहानी के साक्षी बने.’ फिल्म के एक मिनट 4 सेकेंड के टीजर में दो इम्परफेक्ट लोगों के बीच एक परफेक्ट लव स्टोरी दिखाई पड़ रही है, जो हमें इस प्यार, रूमानी एहसास, और कहानी में हुई ट्रेजडी से जोड़ता है. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.