News in Brief

Katrina Kaif Vicky Baby Name: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दो महीने बाद अपने प्यारे बेटे का नाम रिवील किया. कैटरीना ने बेटे की एक झलक दिखाई और नाम का अनाउंसमेंट किया. ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया. इस पोस्ट को देखते ही विक्की के पिता अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाए और बहू के पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया जो पल भर में वायरल हो गया.

दादा जी हुए खुश
विक्की कौशल के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के स्टंट कोरियोग्राफर रहे हैं. ऐसे में बहू कैटरीना ने जैसे ही बेटे का नाम सोशल मीडिया पर रिवील किया तो श्याम कौशल ने अपने पोते पर जमकर प्यार लुटाया. बहू कैटरीना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए श्याम कौशल ने लिखा- ‘मेरा पोता…भगवान का जितना भी शुक्र करूं उतना कम है. मेरी ब्लेंसिंग्स हैं ये.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

वायरल हुआ कमेंट
शाम कौशल का ये कमेंट झट से वायरल हो गया. इनका ये कमेंट देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि घर में आए इस नन्हें मेहमान से वो बहुत खुश हैं. खास बात है कि कैटरीना भी सास और ससुर दोनों के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं. अक्सर वो अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

 

कैटरीना-विक्की कौशल ने 2 महीनों बाद रिवील किया बेटे का नाम, दिखाई पहली झलक, जानें क्या है नेम का मतलब

 

बेटे का नाम रखा विहान
कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे का नाम विहान रखा है. इस नाम का ऐलान इन दोनों कपल ने सोशल मीडिया पर 7 जनवरी को एक फोटो के साथ किया. जिसमें दोनों ने ना तो अपना चेहरा दिखाया और ना ही बेटे का. लेकिन, बेटे का छोटा साथ हाथ जरूर दिखाया. जिसके बाद फैंस और सेलेब्स बेबी बॉय के नाम पर प्यार लुटाने लगे.कैटरीना ने विहान को बीते साल 7 नवंबर को जन्म दिया था. बर्थ के बाद से एक्ट्रेस ने अभी तक बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव हैं.