Mouni Roy Shocking Incident: अक्सर हसीनाओं के साथ इवेंट या फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन में ऐसी हरकत हो जाती है कि वो इंसानियत को शर्मसार कर देती है. ऐसा ही कुछ टीवी और बॉलीवुड फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ हुआ. एक्ट्रेस ने बताया कि वो हाल ही में एक इवेंट में गई थीं जहां पर दो बाप-दादा के उम्र के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की. एक्ट्रेस ने ये खुलासा अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया.
इवेंट में मौनी संग बदसलूकी
मौनी ने सोशल मीडिया पर बताया- ‘बीते दिनों मेरा करनाल में एक इवेंट था. और वहां मौजूद दो गेस्ट के बिहेवियर से मुझे काफी निराशा हुई. खासकर दो अंकल..इन दोनों की उम्र बाप-दादा की उम्र से भी अधिक थी. कार्यक्रम शुरू होते ही जब मैं मंच पर गई तो अंकल और परिवार के सदस्यों ने तस्वीरें खींचने के लिए मेरी कम पर हाथ रख दिया. जब मैंने कहा- सर अपना हाथ हटा लें. तो दोनों अंकल मंच पर खड़े होकर मेरे सामने अश्लील टिप्पणियां करने लगे. अश्लील इशारे करने लगे और गालियां देने लगे.’
किसी ने नहीं रोका
मौनी ने आगे कहा- ‘मैंने ये महसूस किया और पहले तो विनम्रता से उन्हें इशारा किया कि ऐसा ना करें. जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया. परफॉर्मेंस के बीच में ही मैं स्टेज से बाहर जाने लगी, लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की. तब भी वो नहीं रुके. ना तो परिवार वालों ने और ना ही इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने उन्हें वहां से हटाया.’
2 मिनट 24 सेकेंड का वो गाना, जिसमें देश पर मर-मिटते नजर आए सलमान खान, आते ही हो गया वायरल
मैं अपमानित और सदमे में हूं
‘अगर मुझ जैसे किसी को ये सब सहना पड़ रहा तो मैं, सोच भी नहीं सकती कि नई लड़कियां जिन्होंने अभी-अभी काम करना शुरू किया है उन पर क्या बीतती होगी. मैं अपमानित और सदमे में हूं. चाहती हूं कि इस पर कार्रवाई हो. हम लोग कलाकार हैं और अपनी कला से ईमानदारी से जिंदगी जी रहे हैं. सोचो अगर इन आदमियों की बहनों और बेटियों के साथ ऐसा किया जाए तो क्या होगा.’ आपको बता दें, मौनी आखिरी बार फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आई थीं.
