News in Brief

Rhea Chakraborty Breaks Down: साल 2020 बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए बेहद मुश्किल रहा, जिसने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया, जिसको वो आज तक भूल नहीं पाई. हाल ही में रिया ने अपने पॉडकास्ट में उस समय को याद किया. उन्होंने बताया कि वो उनकी जिंदगी का सबसे अंधेरा दौर था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हालात ऐसे बने कि उन्हें हर दिन खुद को संभालना पड़ा. 

इस बातचीत के दौरान रिया काफी इमोशनल भी नजर आईं. पॉडकास्ट में रिया ने बताया कि 2020 उनके लिए सिर्फ एक साल नहीं, बल्कि एक लंबी परीक्षा की तरह था. उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें लगा था कि वो कभी इस दर्द से बाहर नहीं निकल पाएंगी. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को मजबूत बनाया. रिया ने माना कि उस मुश्किल समय में उनकी कुछ करीबी सहेलियां उनके लिए ढाल बनकर खड़ी रहीं, जो उनके इस पॉडकास्ट में भी नजर आईं. 

2020 को याद कर इमोशनल हुईं रिया 

रिया ने कहा कि अगर उनकी ये दोस्त साथ न होतीं, तो शायद वो आज यहां तक नहीं पहुंच पातीं. पॉडकास्ट के दौरान रिया ने अपनी गर्ल गैंग का खास जिक्र किया. रिया ने कहा कि उनके पिता भी अक्सर ये बात बोलते रहते हैं कि अगर ये लड़कियां उनकी जिंदगी में न होतीं, तो पूरा परिवार टूट सकता था. रिया के मुताबिक उनके पिता मजाक में कहते हैं कि घर में मंदिर की जगह इन सहेलियों की फोटो लगनी चाहिए, क्योंकि इन्होंने पूरे परिवार को संभाला.

‘ये नॉमिनेशन नहीं…’ ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ ऑस्कर 2026 में हुई नॉमिनेट, तो कुछ ऐसा बोले विवेक ओबेरॉय, वायरल हुआ ट्वीट

बोलीं- ‘मेरी सहेलियां न होती, तो…’

रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के समय को याद करते हुए कहा कि वो पल उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था. 14 जून, 2020 को सुशांत की मौत की खबर सामने आई और पूरे देश में हंगामा मच गया. इसके बाद रिया पर कई गंभीर आरोप लगे. उन्होंने बताया कि उस दौर में उन्हें बिना सुने ही दोषी बता दिया गया. मीडिया ट्रायल और आरोपों ने उनकी मेंटल हेल्थ पर असर डाला. इन आरोपों के बाद रिया को ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था. 

2025 में रिया को कोर्ट से मिली क्लीन चिट

उनके भाई शोविक को भी जेल जाना पड़ा. रिया ने बताया कि उन्हें करीब 1 महीने तक जेल में रहना पड़ा, जो उनके लिए बेहद डरावना एक्सपीरियंस था. हालांकि, समय के साथ सच सामने आया और साल 2025 में उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई. रिया ने कहा कि ये फैसला उनके लिए नई जिंदगी की शुरुआत जैसा था. हाल ही में रिया के पॉडकास्ट के चैप्टर 2 में उनकी सहेलियां बतौर गेस्ट नजर आईं. इस एपिसोड में सभी काफी इमोशनल हो गईं.