
Varun Dhawan on Trolling: साल 2026 की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं. फिल्म की पूरी टीम इन दिनों अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगी हुई है. कुछ हफ्तों पहले ‘बॉर्डर 2’ का सुपरहिट गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ था, जिसके बाद से वरुण काफी ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं.
फिल्म की प्रोड्यूसर ने बताया फेक पीआर
‘घर कब आओगे’ गाने में वरुण धवन की एक्टिंग और एक्सप्रेशन्स को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया था और उनकी स्माइल पर काफी मीम्स भी बने थे. सोशल मीडिया पर लगभग हर दूसरा या तीसरा पोस्ट वरुण के नाम दिखाई दे रहा है. फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने एक्टर की ट्रोलिंग पर फेक पीआर बताया. उनके अलावा कई और इंफ्लुएंसर ने भी दावा किया कि उन्हें वरुण की इमेज खराब करने के लिए पैसे दिए गए हैं.
Shraddha was so right when she said it’s so difficult to make Varun sad lol people have gone mad trolling him and he is laughing SO CRAZYYY witter.com/J4FedAnCs4
Add Zee News as a Preferred Source![]()
(varunkimadhu) January 14, 2026
‘मेरी स्माइल इस समय काफी ट्रेंड में…’
इसी बीच एक्टर वरुण धवन को अपनी ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है. ट्रोलिंग होने के बीच वो नाराज या बुरा लगने के बदले इसे हंसी-मजाक में ले रहे हैं. हाल ही में वरुण धवन सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सिंगर विशाल मिश्रा के साथ लाइव आए, इसमें उन्होंने अपनी ट्रेंडिंग स्माइल पर कमेंट किया, वरुण ने कहा ‘मुझे मालूम है कि मेरी स्माइल इस समय काफी ट्रेंड में है.’
वरुण धवन ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
एक्टर वरुण धवन ने आगे स्माइल करके भी दिखाया, जिसका ट्रोलर्स काफी मजाक उड़ा रहे थे. उन्होंने आगे सिंगर विशाल मिश्रा को भी अपनी ट्रेंडिंग स्माइल सिखाई. अपनी ट्रोलिंग पर वरुण ने आगे कहा कि ‘उन्होंने अपनी ट्रोलिंग को दिल से ना लेने के बदले, उसे हंसी-मजाक में लिया.’ इसके बाद वरुण धवन के फैंस और यूजर्स वीडियो पर लिख रहे हैं कि वरुण दिल के बहुत अच्छे हैं और हमेशा उनसे एक पॉजिटिव वाइब्स ही आती है.

