News in Brief

Mamta Kulkarni Shocking Revelation: 90 के दशक में अपनी खूबसूरत और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी काफी समय से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उस दौर का बॉलीवुड आज से बिल्कुल अलग था. सेट पर लोगों के बीच मेल-जोल था, रिश्तों में अपनापन था और किसी तरह के भेदभाव की सोच नहीं थी. 

ममता अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और पिछले साल किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं, जहां उन्होंने अपना नाम ‘श्री श्री यमाई ममता नंद गिरि’ रखा. ममता ने 90s में होने वाली फिल्मों की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि तब फिल्म सेट्स पर आज जैसी सुविधाएं नहीं होती थीं. ‘बाजी’ फिल्म की शूटिंग के दौरान के किस्से शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि कलाकार एक-दूसरे के घरों पर ही तैयार हो जाते थे. उन्होंने बताया कि आमिर खान अक्सर उनके घर आ जाते थे. 

मेरे बेडरूम में कपड़े बदलते थे और किचन में चाय बना लेते थे

उनके बेडरूम में कपड़े बदलते थे और शूट खत्म होने के बाद उनकी किचन में चाय बना लेते थे. ममता का कहना है कि उस दौर में रिश्ते बेहद सादे और दिल से जुड़े होते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने 90 के दशक में काम किया. मैंने आमिर खान के साथ काम किया, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम किया. हमने कभी किसी का धर्म नहीं देखा. तब काम और दोस्ती के बीच कोई दीवार नहीं थी और सब एक परिवार की थे’. 

71 साल की वो खूबसूरत अदाकारा, जिसकी छोटी सी बीमारी ने ले ली जान, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, अधूरे छोड़ गईं कई प्रोजेक्ट्स

इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच होता था अपनापन

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ये अपनापन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था. विदेश में शूटिंग के दौरान भी कलाकार एक-दूसरे के साथ वैसे ही घुल-मिलकर रहते थे. ममता ने कहा, ‘जब हम आमिर और शाहरुख के साथ वर्ल्ड टूर पर जाते थे, तो सब एक-दूसरे के घर बैठते थे. कोई चाय बनाता था, कोई खाना पका रहा होता था’. उनके लिए वे समय आपसी सम्मान और सच्ची दोस्ती का था. ममता कुलकर्णी ने एआर रहमान के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते अपनी बात रखी. 

ममता कुलकर्णी ने इंडस्ट्री में बिताए 14 साल

ममता ने कहा कि उनका एक्सपीरियंस बॉलीवुड को लेकर बिल्कुल अलग रहा है. उनके मुताबिक, जिस इंडस्ट्री को उन्होंने देखा, वहां किसी तरह का बंटवारा नहीं था. उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी बात की और कहा, ‘हर दौर का अपना समय होता है. हो सकता है आज आपका म्यूजिक उस दौर में फिट न बैठता हो. आज भी कई टैलेंटेड सिंगर बिना काम के बैठे हैं’. ममता कुलकर्णी ने इंडस्ट्री में 14 साल बिताए. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. 

एआर रहमान विवाद नहीं हुआ खत्म

बता दें, कुछ समय पहले एआर रहमान ने एक बड़े मीडिया हाउस के साथ इंटरव्यू में कम काम मिलने पर बात करते हुए कुछ ऐसा कहां, जिसने इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. उन्होंने बॉलीवुड में ‘कम्युनल’ माहौल जैसी बातों का जिक्र किया था, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी. बाद में रहमान ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था.