News in Brief

निर्देशक सुजॉय घोष आज थ्रिलर फिल्मों के उस्ताद माने जाते हैं. उनकी फिल्मों में ऐसे ट्विस्ट होते हैं जो आखिरी तक दर्शकों को बांधे रखते हैं. वह इन मोड़ों का इस्तेमाल सिर्फ कहानी घुमाने के लिए नहीं, बल्कि किरदारों की सोच और नैतिकता दिखाने के लिए भी करते हैं. यही वजह है कि उनकी फिल्मों का असर लंबे समय तक रहता है. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सुजॉय घोष थ्रिलर फिल्में नहीं बनाते थे. करियर की शुरुआत में उनका अंदाज बिल्कुल अलग था. तब वह रिश्तों की उलझनों और भावनाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करना पसंद करते थे. उनके लिए कॉमेडी एक जरिया था, जिससे वह जिंदगी की सच्चाइयों को आसान तरीके से दिखा सकें.

इसी दौर में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘झंकार बीट्स’ बनाई. यह फिल्म ‘दिल चाहता है’ के दो साल बाद रिलीज हुई थी. उस समय हिंदी सिनेमा में नए तरह की कहानियों की शुरुआत हो रही थी. ‘झंकार बीट्स’ भी उसी लहर का हिस्सा थी, जिसने युवाओं को अपनी ओर खींचा. फिल्म की खास बात यह थी कि इसमें मस्ती और समझदारी का संतुलन नजर आता है. कहानी हल्की-फुल्की लगती है, लेकिन उसके भीतर रिश्तों की गंभीरता भी छिपी है. सुजॉय घोष ने इसे बहुत सादगी से पेश किया, जिससे दर्शक किरदारों से खुद को जोड़ सके.

सीन की वजह से जूही चावला ने रिजेक्ट की थी मूवी

Add Zee News as a Preferred Source

कास्टिंग के मामले में भी सुजॉय घोष ने बड़ा दांव खेला. उन्होंने जूही चावला, संजय सूरी और राहुल बोस जैसे कलाकारों को एक साथ पर्दे पर लाया. इन तीनों की मौजूदगी ने फिल्म को अलग पहचान दी. हर किरदार अपने तरीके से कहानी में रंग भरता नजर आया. इसी दौर का एक किस्सा है जब एक सीन की वजह से जूही चावला ने फिल्म को करने से ही मना कर दिया था. 

दरअसल, साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म झंकार बीट्स उस दौर का कल्ट साबित हुई. हाल ही में फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष ने खुलासा किया है कि जूही चावला ने फिल्म को करने से शुरुआत में इनकार कर दिया था क्योंकि स्क्रिप्ट में एक विवादित ‘कंडोम’ सीन था, जिसे पढ़कर वह ‘शॉक्ड’ हो गईं थीं. 

निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा कि जूही चावला ने फिल्म को करने से शुरुआत में इनकार कर दिया था क्योंकि स्क्रिप्ट में एक विवादित ‘कंडोम’ सीन था, जिसे पढ़कर वह ‘शॉक्ड’ हो गईं थीं. बस इस सीन को पढ़ने के बाद जूही नाराज हो गईं. 

23 साल पहले आई फिल्म बनी थी कल्ट 

उन्होंने कहा, ‘अगर ये सीन रहेगा तो मैं नहीं हूं.’ जूही की ये बात सुनने के बाद फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर के हाथ पैर फूल गए. समझ नहीं आ रहा था कि एडल्ट ह्यूमर सीन को रखा जाए या नहीं. वहीं, दूसरी तरफ जूही के बोल भी कानों में चुभ रहे थे. आखिरकार निर्देशक ने सीन हटा दिया और फिल्म आगे बढ़ी. सुजॉय ने कहा कि जूही शायद फिल्म की सेवियर थीं. वह स्टार थीं जिनकी वजह से फिल्म बनी. उन्होंने कहा कि बिना शांति के किरदार के मैं फिल्म नहीं बनाता. शांति मेरी शुरुआती विद्या बागची (कहानी से) जैसी थी. फिल्म में एडल्ट ह्यूमर था, लेकिन जूही की वजह से बैलेंस बना रहा. 

फिल्म दो दोस्तों की कहानी है जो ऐड एजेंसी में काम करते हैं, लेकिन असल में म्यूजिक और प्यार में जीते हैं. एक कंडोम ऐड कैंपेन, दोस्ती, लव और फैमिली लाइफ पर फोकस था. विशाल-शेखर का म्यूजिक हिट रहा, जैसे ‘तुम जो आए’. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन कल्ट स्टेटस हासिल किया.