
Ikkis Actor Agastya Nanda: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) 1 जनवरी को रिलीज हुई थी.इस मूवी ने 5 दिन में महज भारत में 21 करोड़ का कलेक्शन किया है जबकि इसका बजट 60 करोड़ है. फिल्म को मिल रहे रिस्पांस को देखकर इस फिल्म को शुरुआती दिनों में फ्लॉप ही कहा जा रहा है. ऐसे में बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा ने बच्चन सरनेम की लीगेसी को लेकर चुप्पी तोड़ी. साथ ही बताया कि वो इसका प्रेशर किस तरह से हैंडल कर रहे हैं.
अगस्त्य के ऊपर बच्चन परिवार की लीगेसी का प्रेशर?
अपने ननिहाल की तरह श्वेता नंदा (Shweta Nanda) के बेटे अगस्त्य ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई. इनकी डेब्यू फिल्म तो वैसे ‘आर्चीज’ थी जो फ्लॉप हुई. लेकिन बतौर लीड एक्टर इनकी पहली फिल्म ‘इक्कीस’ है जिसमें वो अक्षय खन्ना की भतीजी सिमर भाटिया संग रोमांस करते नजर आए. लेकिन फिल्म को मिल रहे खराब रिस्पांस को देखकर इतना तो साफ है कि अगस्त्य की एक्टिंग में लोग वो दम नहीं देख रहे जो बच्चन परिवार की रगों में बहता है. इसे लेकर अगस्त्य नंदा ने आईएमडीबी से बात की. इस दौरान एक्टर ने बताया कि वो बच्चन परिवार से होने की वजह से किसी तरह की लीगेसी का प्रेशर झेल रहे हैं या फिर नहीं.
मेरा सरनेम नंदा है…
इस सवाल का जवाब देते हुए अगस्त्य ने कहा- ‘मैं इस बदलाव को अपने ऊपर जरा भी नहीं लेता क्योंकि मुझे पता है कि ये मेरी विरासत नहीं है. मेरा सरनेम नंदा है इसलिए सबसे पहले मैं अपने पिता का बेटा हूं. मेरा पूरा फोकस उन्हें प्राउड फील करवाने में है. ये एक ऐसी विरासत है जिसे मैं फील करता हूं. मेरे परिवार और लोग जो एक्टर्स हैं..मैं उनके काम को पसंद करता हूं. लेकिन, मुझे लगता है कि मैं उनकी तरह कभी नहीं हो सकता. तो इस बारे में सोचना भी अपना समय बर्बाद करना है.’
2 घंटे 24 मिनट की फिल्म, जिसकी कहानी ने जीत लिया लोगों का दिल, फिर भी कमाई के लिए करना पड़ रह संघर्ष, रेटिंग भी मिली 6.9
फ्लॉप हुई ‘इक्कीस’
‘इक्कीस’ के शूटिंग एक्सपीरियंस को लेकर अगस्त्य नंदा ने कहा- ‘सच कहूं तो सब कुछ थोड़ा अस्स व्यस्त सा लगा. मुझे ऐसा कोई भी मोमेंट नहीं लगा जिसमें ऐसा फील आया हो कि ये जो एक्सपेक्टेड हो या फिर शांत तरीके से हुआ हो.’ ‘इक्कीस’ जहां एक ओर अगस्त्य की बतौर लीड एक्टर डेब्यू फिल्म है तो वहीं अक्षय खन्ना की भतीजी सिमर भाटिया के लिए भी खास है. ये सिमर की पहली फिल्म है.इसके अलावा इसमें धर्मेंद्र भी है जिनकी ये आखिरी फिल्म है. इस फिल्म में धर्मेंद्र ने अगस्त्य के पिता का रोल निभाया है.

