News in Brief

Sudha Chandran Jagran Controversy: 2004 में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले टीवी शो ‘कहीं किसी रोज’ में रमोला सिकंद का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुधा चंद्रन सालों बाद एक बड़ी चर्चा का हिस्सा बन चुकी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए थे, जो एक माता के जागरण के वीडियो थे. जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया. इतना ही नहीं उनको कई सवालों का भी सामना करना पड़ा. 

वायरल वीडियो में सुधा पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आईं, लेकिन कई लोगों ने उनके इस भाव को दिखावा बताना शुरू कर दिया. इस पूरे मामले पर अब सुधा चंद्रन ने खुलकर अपनी बात रखी. अपने एक हालिया इंटरव्यू में सुधा चंद्रन ने बताया कि सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके इमोशनल हालात पर सवाल उठा रहे हैं और इसे नाटक बता रहे हैं. सुधा ने साफ कहा, ‘मैं यहां किसी को सफाई देने नहीं आई हूं’. 

वायरल वीडियो पर बोलीं सुधा चंद्रन

उन्होंने कहा, ‘जिंदगी को देखने का मेरा अपना नजरिया है. मेरी कुछ मान्यताएं हैं, जिनका मैं सम्मान करती हूं. मुझे लोगों से कोई लेना-देना नहीं है’. ट्रोलिंग पर रिएक्शन देते हुए सुधा ने कहा, ‘जो लोग ट्रोल करते हैं, ठीक है, वो अपनी जिंदगी में खुश रहें. मेरे लिए वो लाखों लोग ज्यादा मायने रखते हैं, जो इससे जुड़ पाए और जिन्होंने इसे महसूस किया. मेरे लिए वही जरूरी है’. उन्होंने साफ किया कि वे सोशल मीडिया पर बैठकर हर किसी को जवाब देने में विश्वास नहीं रखतीं. 

8.6 रेटिंग वाली मेगा ब्लॉकबस्टर, जिसने सिर्फ 33 दिनों में रचा इतिहास, बजट से 5 गुना की कमाई, तोड़े ये 15 बड़े रिकॉर्ड

सुधा चंद्रन ने खुद को बताया सेल्फ-मेड महिला

न ही खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानती हैं. सुधा चंद्रन ने खुद को एक सेल्फ-मेड महिला बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आत्मसम्मान और गरिमा के साथ जिंदगी जी है. उनके मुताबिक, वे आगे भी ऐसे ही अपनी आस्था और भगवान पर विश्वास के साथ जीवन जीती रहेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. जो जैसा सोचता है, सोचता रहे, लेकिन वो अपने रास्ते से नहीं हटेंगी. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने एक्सपीरियंस को भी याद किया. 

खूब वायरल हुए थे जागरण के वीडियो 

सुधा ने कहा, ‘मेरी जिंदगी में मैंने कभी ये नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे. मेरे एक्सीडेंट के बाद भी लोगों ने कहा था कि मैं बेवकूफी कर रही हूं. लेकिन जब वही चीज एक सक्सेस स्टोरी बन जाती है, तो लोग उसी की तारीफ करने लगते हैं’. उन्होंने बताया कि समय के साथ लोग अपने आप बदल जाते हैं. दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब जागरण के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. वीडियो में सुधा लाल और सफेद साड़ी में नजर आईं और सिर पर ‘जय माता दी’ लिखा हुआ बैंड पहना था. 

सुधा चंद्रन का वर्कफ्रंट 

भजन के दौरान वे इमोशनल होकर उछलती-कूदती नजर आईं. कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे. वहीं, अगर काम की बात करें तो सुधा ने 1984 में तेलुगु फिल्म ‘मयूरी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. अपने 42 साल के करियप में उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया. इस दौरान उन्होंने डांस और एक्टिंग में अपनी खास पहचान बनाई. बता दें, सुधा हाल ही में ‘नागिन’ के पहले दो सीजन में यामिनी रहेजा के किरदार के लिए काफी सराही गई हैं.