News in Brief

Hindi Cinema Actress Radhika Apte: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. 20 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. हाल ही में उन्होंने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा ही हैरान कर देने वाली एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में काम करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा. 

हालांकि, उन्होंने किसी फिल्म या निर्देशक का नाम नहीं लिया.अपने हालिया इंटरव्यू में राधिका ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें काम और पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने ये फिल्में कीं. स्क्रीन के साथ बातचीत में राधिका ने बताया, ‘मैंने कुछ साउथ इंडियन फिल्में इसलिए कीं, क्योंकि उस वक्त मुझे पैसों की जरूरत थी’. उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी एक इंडस्ट्री को निशाना बनाना नहीं है. राधिका के मुताबिक, साउथ में बहुत शानदार फिल्में बनकी हैं और हर इंडस्ट्री में कुछ न कुछ अच्छा-बुरा होता है. 

राधिका आप्टे के लिए थोड़ी मुश्किल थी शुरुआत 

लेकिन करियर की शुरुआत में उनके कुछ प्रोजेक्ट्स ऐसे थे, जहां काम करना उनके लिए मेंटली काफी मुश्किल था. अपना एक एक्सपीरियंस शेयर करते हुए राधिका ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वे सेट पर अकेली फीमेल एक्ट्रेस थीं. शूटिंग एक छोटे से शहर में हो रही थी और पूरी यूनिट में उनके अलावा कोई और फीमेल मौजूद नहीं थी. उसी दौरान उनसे कहा गया कि उनके शरीर पर पैडिंग बढ़ाई जाए. राधिका ने बताया, ‘मुझसे कहा गया, और पैडिंग करो अम्मा’. ये बात उन्हें काफी अजीब और अनकंफर्टेबल लगी.

47 साल पुराना वो गाना, जिसने खड़ा कर दिया विवादों का पहाड़, भगवान के नाम पर परोसी गई अश्लीलता, फिर भी सालों तक बना रहा चार्टबस्टर

जब राधिका को पैडिंग करने के लिए कहा गया था 

राधिका ने आगे बताया कि उनसे खास तौर पर हिप्स और ब्रेस्ट पर ज्यादा पैडिंग लगाने को कहा जा रहा था. उन्होंने विरोध किया और सवाल किया कि आखिर किसी इंसान को कितना गोल बनाया जाएगा. राधिका ने साफ शब्दों में कहा कि वे पैडिंग नहीं करेंगी और डायरेक्टर तक अपनी बात पहुंचाने को कहा. उस वक्त न तो उनके पास कोई मैनेजर था और न ही कोई एजेंट. पूरी टीम मेल्स की थी, जिससे वे खुद को काफी अकेला महसूस कर रही थीं. ये वाकया उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक और बुरा एक्सपीरियंस बन गया.

राधिका आप्टे की नई वेब सीरीज 

वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे ने तमिल सिनेमा में ‘ऑल इन ऑल अजगु राजा’, ‘वेत्री सेलवन’ और रजनीकांत के साथ ‘काबाली’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे तेलुगु फिल्म ‘लीजेंड’ में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम कर चुकी हैं. हाल ही में राधिका दो ओटीटी प्रोजेक्ट्स में दिखाई दीं, जिनमें जी5 पर रिलीज ‘साली मोहब्बत’ और नेटफ्लिक्स की ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ शामिल हैं. राधिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ से की थी. 

राधिका आप्टे का शानदार करियर 

इसके बाद उन्होंने ‘अंतहीन’, ‘बदलापुर’, ‘हंटर’, ‘मांझी: द माउंटेन मैन’, ‘फोबिया’, ‘पार्च्ड’, ‘पैड मैन’, ‘अंधाधुन’, ‘रात अकेली है’ और ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया. आज राधिका अपनी बेबाकी और दमदार अभिनय के लिए अलग पहचान बना चुकी हैं. राधिका आप्टे का फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में गिना जाता है, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में एंट्री की और अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाई. आज उनकी फैन फॉलोइंग किसी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं हैं.