News in Brief

Mona Singh on Border 2: सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म में सितारों की एक्टिंग लोगों के दिलों को छू रही है. ऐसे में सनी देओल की वाइफ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने एक पोस्ट लिखा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

मोना सिंह का पोस्ट

मोना सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस का धन्यवाद किया. उन्होंने फिल्म के कलाकारों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसमें उनके साथ पूरी टीम खुश और एकजुट नजर आ रही है. मोना ने पोस्ट कर लिखा- ‘आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. बॉर्डर 2 अब आपके नजदीकी सिनेमाघरों में चल रही है.’

Add Zee News as a Preferred Source

अनुपम खेर ने की तारीफ

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह जैसे  सितारे हैं. पहले ही फैंस की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह गणतंत्र दिवस वीकेंड पर और भी आगे बढ़ सकती है.वहीं, फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत से भी कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की.अब इस लिस्ट में अनुपम खेर का नाम शामिल हो गया है.

 

इस चीज का कर रहे इंतजार

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर फिल्म की तारीफ करते हुए ‘बॉर्डर 2’ का पोस्टर शेयर कर दिया, जिसमें सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं. पोस्ट कर लिखा- ‘फिल्म ‘बॉर्डर 2′ की शानदार ओपनिंग के लिए पूरी टीम, भूषण कुमार और टी-सीरीज को ढेरों बधाइयां. फिल्म को लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. मेरी दुआ है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़ी सफलता हासिल करे. फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है. जय हिंद.’

‘खिट-पिट से अच्छा है अलग हो जाओ…’ सोहेल खान से तलाक के 4 साल बाद सीमा सचदेव का खुलासा, बोलीं- नहीं खराब करना चाहते थे माहौल

 

बता दें कि ‘बॉर्डर-2’ में वही एलिमेंट और इमोशन डालने की कोशिश की गई है जो फिल्म ‘बॉर्डर’ में डाले गए थे. फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक 1997 में आई फिल्म की याद दिलाते हैं. हालांकि, देखना होगा कि फिल्म कमाई के मामले में ‘बॉर्डर’ को पीछे छोड़ पाती है या नहीं.

इनपुट- एजेंसी