News in Brief

Varanasi Release Date: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. एस एस राजामौली की ये फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है. ऐसे में मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को हाई लेवल पर बढ़ाने के लिए आखिरकार रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया.ये फिल्म अगले साल थिएटर में धूम मचाएगी.

7 अप्रैल 2027 को आर रही मूवी

डायरेक्टर एस एस राजामौली सहित प्रियंका और महेश बाबू ने एक साथ सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में एक बड़ी सी चिंगारी निकलती नजर आ रही है. बैकग्राउंट में फिल्म का नाम और तारीख लिखी है.राजमौली ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा- ‘इसे धमाका करने दो. 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

एक्शन एडवंचर फैंटेसी फिल्म

ये तुलुगू एक्शन एडवंचर फैंटेसी फिल्म है जो सनातन परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा से लबालब होगी. मेकर्स ने फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की है. लेकिन चर्चाओं के मुताबिक ‘वाराणसी’ एक मेगा बजट फिल्म है. जिमसें इमोशंस के साथ-साथ ग्रैंज विजुअल्स का नजारा देखने को मिलेगा. 

विदेश में भी हो रही बल्ले-बल्ले

जब से इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है तब से लगातार सोशल मीडिया परल हलचल मची हुई है. इस फिल्म की रिलीज डेट को एक बड़े इवेंट के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात है कि रिलीज से पहले ही वाराणसी ना केवल भारत बल्कि विदेश में भी काफी सुर्खियों में है. फिल्म की पहली झलक पेरिस के प्रतिष्ठित Le Grand Rex यूरोप के सबसे बड़े और ऐतिहासिक थिएट में आयोजित एक ट्रेलर फेस्टिवल के दौरान दिखाई गई.जहां दर्शकों ने इसे बेहतरीन रिस्पांस दिया. 

‘जाति-धर्म को लेकर नहीं होता कोई भेदभाव…”मर्दानी 3’ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का ए आर रहमान को जोरदार जवाब

 

फिल्म से जुड़े किरदारों के फर्स्ट लुक पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुके हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में उग्र अवतार में दिखे. प्रियंका चोपड़ा जोनस की ‘मंदाकिनी’ के किरदार में और महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में नजर आए.