News in Brief

Zubeen Garg Death Case: 52 साल के बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को 5 महीना बीत गया है. सिंगर की मौत के इतने महीने बाद पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक जुबीन की मौत डूबने की वजह से हुई थी. साथ ही रिपोर्ट में ये भी लिखा गया कि नशे की हालत में सिंगर ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस केस में नया मोड़ आया है.

नई रिपोर्ट में खुलासा

सिंगापुर पुलिस ने ये रिपोर्ट 35 लोगों की गवाही के आधार पर बनाई है. गवाही में उस दिन की हर पल की जानकारी बताई गई. साथ ही ये भी बताया कि मौत वाले दिन सिंगर ने कितनी शराब पी थी और वो उसी हालत में डाइविंग करने पहुंचे थे. इस रिपोर्ट का खुलासा विदेशी न्यूज वेबसाइट चैनल न्यूज एशिया ने किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

7 लोग हो चुके गिरफ्तार

जहां एक ओर इस रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है तो वहीं भारत में इस केस को लेकर अभी तक 7 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इसके साथ ही इस केस में एसआईटी भी बनाई गई है. वहीं, सिंगर के परिवार वालों के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिंगर की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया था. साथ ही दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे कहा था.

लीड रोल में थे ऋषि कपूर, पर सेकेंड हॉफ में एंट्री होते ही भारी पड़ गया था डेब्यू एक्टर..75 मिनट में ढाया ऐसा कहर, 34 साल पहले तोड़े थे रिकॉर्ड 

 

19 सितंबर को हुई मौत

दरअसल, सिंगर की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर की एक यॉट पार्टी के दौरान हुई थी. जुबीन सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे. लेकिन, परफॉर्म करने के ठीक एक दिन पहले ही उनकी मौत हो गई. सिंगर की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जुबीन की मौत की वजह डूबना बताया गया. जुबीन की डेड बॉडी पर कुछ चोट के निशान भी मिले थे. आपको बता दें, जुबीन गर्ग ने कई पॉपुलर गाने गाए थे. जिसमें गैंग्स्टर फिल्म का गाना ‘या अली’, ‘नमस्ते लंदन’ का ‘दिलरुबा’, ‘बिग ब्रदर’ का ‘जग लाल लाल लाल’, ‘कृष 3’  का ‘दिल तू ही बता’ गाना गाया था.