Ram Gopal Verma on Dhurandhar 2: 2025 की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यहां तक कि इस साल भी फिल्म की रफ्तार थम नहीं रही है. 1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ का क्रेज ऐसा है कि लोगों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा. ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ को लेकर बॉलीवुड के एक फिल्म मेकर ने भविष्यवाणी कर दी है.
‘धुरंधर 2’ रचेगी इतिहास
राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर-2’ के रिलीज से पहले ही उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए हैं. निर्देशक की बातों से लग रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट पहले पार्ट की सक्सेस को बीट करने की ताकत रखता है. उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी. ये पहली फिल्म के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है. चाहे वो उनके महत्व की बात हो या उनके प्रभाव की और यही सच्ची स्टारडम की पहचान है. पहले भाग में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी दिग्गज सुपरस्टार बन चुके हैं. इसलिए ‘धुरंधर-2′ अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी.’
‘धुरंधर 2’ में होंगे अक्षय खन्ना
निर्देशक का कहना है कि साल 2026 भी ‘धुरंधर’ के नाम होगा. ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी. ‘धुरंधर’ से जुड़े स्टार्स भी हिंट दे चुके हैं कि दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्षय खन्ना दूसरे पार्ट में भी अहम रोल निभाने वाले हैं. भले ही पहले पार्ट में अक्षय खन्ना का किरदार खत्म हो चुका है, लेकिन फ्लैशबैक के सीन के साथ दूसरे पार्ट को कनेक्ट करने की कोशिश की जाएगी.दूसरे पार्ट का सारा दारोमदार अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के कंधों पर है.
‘मेरे खिलाफ साजिश में सुनीता का हो रहा इस्तेमाल…’ अफेयर को लेकर गोविंदा ने पहली बार दिया जवाब, बोले-वो आदमी बेनकाब हो गया
रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर इतना बज बन चुका है कि फैंस के लिए भी रिलीज का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म में कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हो सकती है.
इनपुट-एजेंसी
