News in Brief

Rajinikanth New Movie Update: साइथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत की नई फिल्म ‘थलाइवर 173’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ये फिल्म कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही है. इसलिए शुरुआत से ही इसका क्रेज काफी ज्यादा है. पहले इस बड़े प्रोजेक्ट को डायरेक्टर सुंदर सी संभालने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अचानक फिल्म से दूरी बना ली है. उनके हटने के बाद फिल्म की क्रिएटिव टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 

जिसने फैंस और इंडस्ट्री दोनों की उत्सुकता और बढ़ गई है. सुंदर सी ने फिल्म छोड़ने की वजह ‘अनफोरसीन और किसी तरह की मजबूरी’ बताए हैं. हालांकि, उन्होंने ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके बाहर होने की खबर ने सभी को चौंका दिया. सुंदर सी का नाम जुड़ते ही इस फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं. वजह ये थी कि एक तरफ रजनीकांत लीड रोल में होते और दूसरी तरफ कमल हासन प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े होते. ऐसे में ये जोड़ी लंबे समय बाद साथ आती.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

आखिरी कौन होगा ‘थलाइवर 173’ का डायरेक्टर? 

खास बात ये है कि ये जोड़ी तमिल सिनेमा के लिए खास मानी जा रही थी. सुंदर सी के बाहर होने के बाद कई बड़े नामों पर चर्चा शुरू हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएस रविकुमार, कार्तिक सुब्बाराज और धनुष जैसे फिल्ममेकर्स के नाम भी सामने आए. इसी बीच रामकुमार बालकृष्णन का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा. उन्होंने फिल्म ‘पार्किंग’ का डायरेक्शन भी किया था, जिसे काफी पसंद की गई. कहा जा रहा है कि रामकुमार की कहानी को प्रोडक्शन हाउस से शुरुआती मंजूरी भी मिल चुकी है.

आज भी अधूरी है ये 6 एसिपोड वाली धांसू सीरीज, जिसने 6 साल पहले हिला दी थी OTT की दुनिया, अब तक नहीं आया दूसरा सीजन, लोग करते रह गए इंतजार

क्या रामकुमार बालकृष्ण संभालेंगे कमान? 

रामकुमार बालकृष्णन को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अगर वे इस फिल्म को डायरेक्ट करते हैं तो रजनीकांत फिल्म में एक सरप्राइज रोल में नजर आ सकते हैं. इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. हालांकि, अभी इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. लेकिन इंडस्ट्री में इस तरह की बातें तेजी से फैल रही हैं, जिससे साफ है कि मेकर्स कुछ अलग और खास करने की तैयारी में हैं. इसी बीच अब एक नया नाम भी इस रेस में शामिल हो गया है. डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु. 

fallback

या 150 करोड़ी फिल्म बनाने वाले डायरेक्ट दिखाएंगे कमाल?

जिन्होंने 2025 में प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ‘ड्रैगन’ बनाई थी. ये उस साल की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट फिल्मों में से एक रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने करीब 35 करोड़ के बजट में लगभग 150 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. खबरों की मानें तो रजनीकांत खुद रामकुमार बालकृष्णन और अश्वथ मारिमुथु दोनों से कहानी सुनने वाले हैं. इसके बाद ही डायरेक्टर को लेकर आखिरी फैसला लिया जाएगा. माना जा रहा है कि अगले महीने इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा हो सकती है.