News in Brief

Ranveer Singh Exits Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के बारे में अब लोग रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड अपकमिंग फिल्म से हट रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म ‘डॉन 3’ से पीछे हट रहे हैं. 

रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ का फैंस को इंतजार
‘धुरंधर’ के सेकंड पार्ट के बाद से लोगों को रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ का बेसब्री से इंतजार था. इस कमाल की फ्रेंचाइजी में एक्टर का होना एक शानदार मौका था. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया है. जहीं रणवीर धुरंधर के बाद से वो डॉन 3 पर काम करने वाले थे, लेकिन अब वो दूसरे प्रोजेक्ट पर लग गए हैं. जो कि जॉम्बी बेस्ट स्टोरी होने वाली है. रणवीर के अगले प्रोजेक्ट का नाम ‘प्रलय’ होगा. 

\

Add Zee News as a Preferred Source

जय मेहता की फिल्म पर रणवीर कर रहे काम?
हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि रणवीर ‘धुरंधर’ के तुरंत बाद ‘डॉन 3’ पर काम शुरू करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने जय मेहता की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ के लिए शेड्यूल तय करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि धुरंधर के बाद से रणवीर सिंह अपने आगे के प्रोजेक्ट के लिए बहुत क्लियर हो चुके हैं. सोर्स के मुताबिक, एक्टर संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्म मेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं. 

जानकारी के मुताबिक, रणवीर धुरंधर के बाद से गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते. वहीं ये भी कहा जा रहा कि रणवीर सिंह के नाम पीछे लेने के बाद से ‘डॉन 3’ के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है. जिससे फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर तक शुरू की जा सके. ‘डॉन 3’ एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है, जिसके लिए लीड रोल में कृति सेनन का नाम फाइनल हो चुका है. बताया जा रहा है कि फिल्म कई इंटरनेशनल लोकेशन पर शूट की जाएगी.