News in Brief

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की और इसके हुक-स्टेप को भी करके दिखाया. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्ना की तरह डांस करते हुए वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो बिल्कुल ‘रहमान डकैत’ के हुक-स्टेप को कॉपी कर रही हैं. उन्होंने कैप्शन में फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘फैन तो मिला नहीं, लेकिन मैं फैन हो गई हूं, तो यह ट्रेंड करना बनता था. रणवीर सिंह, आपका टाइम आ गया है. अंडरप्लेड लेकिन फिर भी कैरेक्टर में एकदम फिट. अक्षय खन्ना का ओजी ओरा मैक्स. आर. माधवन, आपसे बेहतर इस रोल को कोई नहीं कर सकता था. संजय दत्त, आप हमेशा की तरह रॉकस्टार लगे.’

शिल्पा ने की फिल्म की टीम की तारीफ
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘कास्टिंग टीम ने फिल्म की शानदार कास्टिंग की और इसका क्रेडिट मुकेश छाबड़ा को जाता है, जिन्होंने ये सब एक साथ किया. बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक शानदार है, और ये गाने मेरी प्लेलिस्ट में शामिल हो गए हैं.’ फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर शिल्पा ने कहा, ‘आप सच में एक विजनरी हैं. लंबे समय बाद देखी गई देशभक्ति वाली फिल्मों में से एक आपने बनाई है. ‘धुरंधर’ की पूरी टीम को सलाम.’

Add Zee News as a Preferred Source

प्रियंका और निक जोनस झूमे
एक तरह शिल्पा तो दूसरी तरफ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ ‘धुरंधर’ के गाने पर झूमीं. वहीं, दूसरे स्टार्स भी फिल्म की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे. आम से लेकर खास तक सभी फिल्म को देखकर ओवरऑल एक्सपीरियंस शानदार बता रहे हैं. अगर ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो इसमें हर दिन इजाफा होता दिख रहा है. फिल्म रिलीज होने के 17 दिनों के बाद भारत में नेट कलेक्शन 555 करोड़ रुपए के पार हो गया. जबकि, फिल्म का वर्ल्डवाइड नेट कलेक्शन 850 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंचने वाला है.