
)
Ameesha Patel Warrant: राजपाल यादव के बाद फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. मुरादाबाद के एसीजेएम-5 की कोर्ट से एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. ये आदेश केस में तय तिथि की पर सुनवाई के दौरान मौजूद न होने के कारण है. अमीषा को एसीजेएम-5 की अदालत ने 27 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है
10 साल पुराना है मामला
जहां एक ओर राजपाल यादव को कोर्ट ने अंतरिम बेल दी है तो वहीं एक्ट्रेस पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है. एक्ट्रेस का ये 10 साल पुराना मामला है. मुरादाबाद कोर्ट में शहर के एक इवेंट में कंपनी की ओर से दाखिल शिकायत में कहा गया था कि साल 2017 में अमीषा ने मुरादाबाद में एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए 11 लाख रुपये फीस ली थी. फीस लेने के बावजूद अमीषा परफॉर्म करने नहीं पहुंची थीं. इसी के खिलाफ एक्ट्रेस पर मामला दर्ज हुआ.
11 लाख लेकर नहीं किया परफॉर्म
मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर पवन वर्मा ने अपने एडवोकेट पंकज शर्मा के जरिए 2017 में मुरादाबाद कोर्ट में एक शिकायत दाखिल किया गया था. इवेंट कंपनी चलाने वाले पवन वर्मा का आरोप था कि 2017 में अमीषा पटेल ने मुरादाबाद में एक वेडिंग में परफॉर्म किए लिए 11 लाख बतौर फीस ली थी. फीस लेने के बाद एक्ट्रेस मुंबई से दिल्ली आ भी गई थी. लेकिन, दिल्ली आते ही 2 लाख रुपये और कैश की डिमांड की. जिसे देने से इवेंट कंपनी ऑपरेटर ने मना कर दिया. इनका आरोप है कि अमीषा दिल्ली से ही मुंबई लौट गईं और मुरादाबाद में प्रोग्राम में परफॉर्म करने नहीं आईं. इससे परेशान होकर पवन वर्मा ने मुरादाबाद कोर्ट में अमीषा और उनकी टीम के खिलाफ मामला दायर किया गया था.
‘इन सब चीजों से…’ अक्षय कुमार संग ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं रवीना टंडन, 20 साल बाद कर रहीं स्क्रीन शेयर
दो साल पहले मिली थी जमानत
इस पूरे मामले को लेकर अमीषा पटेल ने मुरादाबाद कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत करवा ली थी. कोर्ट में एक्ट्रेस के खिलाफ 120 B, 406 और 506 IPC के तहत केस चल रहा है. एक्ट्रेस पर आरोप है कि जमानत के बाद अमीषा पटेल ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया. ऐसे में एडवोकेट पंकज शर्मा का कहना है कि अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. कोर्ट ने उन्हें 27 मार्च को तलब किया है.

