News in Brief

Rajpal Yadav Controversy: ‘भूल भुलैया’ के छोटा पंडित राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है.इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्टर की फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि सहानुभूति अपनी जगह है. लेकिन कानून का पालन करना अनिवार्य है. न्यायाधीश ने ये भी कहा कि एक्टर ने शुरुआती निर्देश के बाद आत्मसमर्पण नहीं किया था. जब दोबारा आदेश जारी हुआ तो वो जेल पहुंचे.

कोर्ट में क्या रखी गई दलीलें?
दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा कि आप सजा रद्द करने की मांग कर रहे हैं? वो भी तब जब आप इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि आपने पैसे उधार लिए थे. आपने गुनाह कबूल किया और कहा कि पैसे चुकाओगे.उसके बाद सजा हो गई तो सजा रोकने की बात क्यों कर रहे हो.इस पर एक्टर के वकील ने जवाब देते हुए कहा कि हमने उसी डेट पर कहा था कि मामला सैटल करना चाहते हैं. इन्होंने अपने शब्दों का मान रखने के लिए सरेंडर किया है. फिल्म में जो 5 करोड़ ती रकम लगाई थी वो उसे चुकाना चाहते हैं. 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source