News in Brief

Samantha Ruth Prabhu Viral Photo: सामंथा रुथ प्रभु ने 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने के बाद की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. सामंथा की ये फोटो मिनटों में वायरल हो गई.जिसमें वो लाइट कलर की साड़ी में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं. 

शेयर की राष्ट्रपति भवन से फोटो 

सामंथा ने बताया कि वह इतने प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनने का सपना भी नहीं देख सकती थीं और आज किस्मत और उनके देश ने उन्हें उस खास मौके को जीने का मौका दिया.सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात कहते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘बड़े होते समय कोई चीयरलीडर नहीं थे. कोई अंदर की आवाज नहीं थी, जिसने कभी यह सुझाव दिया हो कि मैं एक दिन यहां होऊंगी. ऐसे सपने एक समय में इतने बड़े लगते थे कि उनके बारे में सोचना भी मुश्किल था. मैं बस आती रही, एक ऐसे देश में जिसने इसे ही काफी समझा.’

Add Zee News as a Preferred Source

पहनी जरी वाली साड़ी

इस इवेंट के लिए सामंथा ने गोल्डन जरी वाली हरी साड़ी पहनकर अपना बेस्ट लुक दिया.सामंथा ने रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह राष्ट्रपति भवन में पोज देती नजर आईं. पोस्ट में रिसेप्शन के इनविटेशन की एक तस्वीर भी शामिल थी.
इस इवेंट में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन.

 

हीरोइन बनना चाहती थीं ये हसीना, बनकर रह गईं साइड एक्ट्रेस,सी ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम, सालों तक छिपाकर रखी शादी, आज 2,30,00,00,000 करोड़ की मालकिन

ये है आने वाली फिल्म

दरअसल, ‘एट होम’ इवेंट एक पुरानी परंपरा है जो हर साल गणतंत्र दिवस पर भारत के संविधान को अपनाने का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जाती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा अगली बार तेलुगु ड्रामा फिल्म ‘मा इंटि बंगारम’ में नजर आएंगी.बीवी नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सामंथा अपने प्रोडक्शन हाउस ट्रालला मूविंग पिक्चर्स के तहत राज निदिमोरु और हिमांक दुवुरु के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं.’मा इंटि बंगारम’का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है.

इनपुट- एजेंसी