News in Brief

Shraddha Kapoor Wedding Rumours: 39 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल ही में खबरें आईं कि एक्ट्रेस अपने लंबे समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जल्द शादी कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि शादी की जगह उदयपुर हो सकती है. हालांकि, अभी तक श्रद्धा या उनकी फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसके बावजूद फैंस के बीच इन खबरों को लेकर काफी हलचल मची हुई है. 

हर कोई इन खबरों की सच्चाई जानना चाहता है. इंस्टाग्राम के Adult Society पेज ने जब श्रद्धा कपूर की शादी की खबर शेयर की, तो ये तेजी से वायरल हो गई. इस पोस्ट पर श्रद्धा के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान खींच ले गया. सिद्धांत ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये तो मेरे लिए भी न्यूज है’. उनका ये जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गया. कई फैंस ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है अब शादी को लेकर कोई नई अफवाह नहीं फैलेगी.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

लोग श्रद्धा कपूर की शादी पर कर रहे सवाल

हाल ही में श्रद्धा कपूर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान एक फैन ने उनसे सीधा सवाल पूछ लिया, ‘आप शादी कब करेंगी?’. इस सवाल पर श्रद्धा का जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं करूंगी, यू शादी करूंगी’. उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद फैंस ने एक बार फिर कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद श्रद्धा अपनी शादी को लेकर इशारे दे रही हैं. कुछ समय पहले श्रद्धा ने ज्वेलरी ब्रांड का एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया था. 

2017 की बड़ी ब्लॉकबस्टर, जिसने 5 गुना कमाई कर हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, गानों के दीवाने हो गए थे लोग, अब 9 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल

राहुल मोदी संग शेयर किया था फनी वीडियो 

वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन शादी के सवालों से भर गया. कई यूजर्स ने उनसे ‘शादी कब करोगे?’ जैसे सवाल पूछे. श्रद्धा के मजेदार और क्यूट जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया. यही वजह है कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है और लोग उनके हर बयान को गौर से देखते हैं. इसके अलावा हाल ही में श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था. जिसमें राहुल कैमरे से उनके चेहरे पर जूम इन और आउट करते नजर आए. 

fallback

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

वीडियो में श्रद्धा मजाक में ‘हट’ कहती दिखीं. दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए. श्रद्धा और राहुल को इससे पहले मुंबई में डिनर डेट, अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग फंक्शन और पर्सनल स्क्रीनिंग में साथ देखा गया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इस वक्त फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के आखिरी चरण में हैं. ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से इंस्पायर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा मार्च तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी. इसके बाद अप्रैल में वह ‘नागिन’ की शूटिंग शुरू करेंगी.