डब्ल्यूपीएल 2026 का यह फाइनल महिला क्रिकेट के लिए यादगार रहा. ये आरसीबी विमेंस का दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब है. इससे पहले वह साल 2024 में भी चैंपियन बनी थीं. मैच में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की जबरदस्त बल्लेबाजी ने आरसीबी को जीत दिलाई. आरसीबी की इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के सितारों ने खुशी जताई और बधाइयां दीं. एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने आरसीबी टीम को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने टीम की एक तस्वीर के साथ बधाई देते हुए लिखा, ‘आरसीबी विमेंस ने ये दोबारा कर दिखाया, इतिहास को दोहरा दिया.’
ऋषभ शेट्टी ने भी दी बधाई
फिल्म निर्माता-निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा, ‘रेड यूनिफॉर्म पहने क्वीन्स को इस बड़ी जीत पर ढेरों बधाई.’ आरसीबी वीमेन की इस जीत ने न सिर्फ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है, बल्कि फ्रेंचाइजी की मजबूत पहचान को भी और मजबूत किया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबाव में नहीं झुकी. जॉर्जिया वोल की आक्रामक बल्लेबाजी और पूरी टीम का संतुलित खेल इस जीत का मुख्य कारण रहा.
दिल्ली टीम को मिली हार
दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. यह लगातार चौथी बार है जब टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही. दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल हार का यह दर्द भरा क्रम जारी है. महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल गंवा दिए. बॉलीवुड सेलिब्रिटी की क्रिकेट को लेकर फैन फॉलोइंग काफी लंबी है, जो स्टेडियम में जाकर मैच को देखना पसंद करते हैं. वहीं अनुष्का शर्मा क्रिकेट मैच को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं.
