
क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘वध 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसको देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. वहीं कई दर्शक फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ये फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी. मगर इस फिल्म के सिनेमाघरों में लगने से पहले ही दोनों मेन लीड ने एक रेट्रो फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस रेट्रो-ग्लेम फोटोशूट में दोनों का अवतार देखने लायक हैं.
फोटोशूट लुक
नीना गुप्ता अपने फैशनेबल ड्रेसिंग सेंस और ब्लांट नेचर के लिए जानी जाती हैं. तो वहीं संजय मिश्रा अपनी सादगी से लोगों का मन मोह लेते हैं. लेकिन इस बार ‘वध 2’ एक्टर भी को-एक्ट्रेस नीना गुप्ता के रंग में ढल गए हैं. ‘वध 2’ के रिलीज से पहले दोनों के न्यू ग्लैमर लुक ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. इस बेबाक अंदाज को लोग फिल्म के कन्सेप्ट से जोड़ रहे हैं क्योंकि फोटोशूट में जहां एक और सादगी है तो वहीं रेड रेट्रो थीम खतरे की ओर इशारा कर रही है.
रेट्रो फोटोशूट
‘वध 2’ के इस कपल ने फोटोशूट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है. वहीं फोटो को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शानदार लुक्स, खतरनाक राज छुपाए हुए.’ ये लाइन फैंस के बीच मिनटों में वायरल हो गई, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
वध 2′ के ट्रेलर के बारे में
‘वध 2’ के ट्रेलर की बात करें तो, इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर प्रोड्यूसर और एक्टर्स को काफी तारीफ मिल चुकी है. फिल्म ‘वध’ की दमदार कहानी और कलाकारों द्वारा बांधा गया समां आज भी लोगों के बीच बरकरार है, जिसके चलते फिल्म फरवरी माह की सबसे पॉपुलर रिलीज में से एक है. वहीं इस फोटोशूट को देखने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
