News in Brief

Rajkummar Rao Patralekha First Photo Of Daughter: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेबी गर्ल के जन्म के दो दिन बाद बेबी गर्ल का नाम रिवील कर दिया है. इन दोनों सितारों ने बेबी की एक झलक भी दिखाई. ये नाम इतना यूनीक है जिसे जानने के बाद आप भी तारीफ करेंगे.

शेयर की प्यारी फोटो

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में एक हाथ पत्रलेखा और राजकुमार का है तो वहीं इन दोनों के हाथ के बीच में एक बेबी गर्ल का हाथ रखा हुआ है. इस फोटो को शेयर कर प्यारा का कैप्शन भी लिखा है. इस कैप्शन में लिखा- ‘हाथ जोड़कर और प्यार भरा दिल…आपको हम अपने सबसे बड़े ब्लेसिंग्स से मिलवाते हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source

रखा ये यूनीक नाम

पत्रलेखा ने बेबी गर्ल को जन्म 15 नवंबर, 2025 को दिया था. जिसके दो महीने बाद इन दोनों सितारों फैंस को बेटी की पहली झलक दिखाई. इन्होंने अपनी बेटी की नाम पार्वती पॉल राव रखा है. इन दोनों ने जैसे ही बेबी का नाम रिवील किया तो फैंस और सेलेब्स इन दोनों के बेबी पर प्यार लुटाने लगे. विक्की कौशल, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा, निमरत कौर और कृतिका कामरा ने हॉर्ट वाला आइकन शेयर किया.

क्या है पार्वती का मतलब?
पार्वती नाम का मतलब पहाड़ की पुत्री है. दरअसल, पार्वती माता हिमालय की पुत्री हैं. इसके अलावा भगवान शिव की पत्नी और शक्ति का भी नाम है. इसी वजह से इन दोनों सेलेब्स की बेटी का नाम काफी खास है. राजकुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नेटफ्लिक्स पर ‘टोस्टर’ में नजर आने वाले हैं. जिसे राजकुमार के कंपा फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. जिसमें उनके की स्टार सान्या मल्होत्रा भी हैं. इसके अलावा वो कोर्टरूम ड्रामा बायोपिक में नजर आएंगे जो मशहूर पब्लिक प्रोसीक्यूटर उज्जवल निकम का किरदार निभाएंगे. इसका डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है.