

नई दिल्ली: टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और उनकी पत्नी जानकी पारेख (Jankee Parekh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दोनों आए दिन अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ताजा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें नकुल और जानकी अपने बेटे को गाना सुनाते दिखाई पड़ रहे हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
हालांकि इस वीडियो में ट्विस्ट ये है कि दोनों गाना सुनाते-सुनाते बीच में एक लाइन पर कनफ्यूज हो जाते हैं. सोमवार को शेयर किए गए इस वीडियो में नकुल और जानकी (Nakul and Janaki) ‘लकड़ी की काठी’ सॉन्ग गाकर सुना रहे हैं. दोनों साथ में गाना गा ही रहे होते हैं तभी दोनों के एक जगह कनफ्यूजन होता है और दोनों एक दूसरे की तरफ देखना शुरू कर देते हैं. ये मोमेंट वाकई मजेदार है.
इस लाइन पर हुए कनफ्यूज
वीडियो को जानकी ने अपनी इंस्टा वॉल पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सूफी के लिए गाने. लकड़ी की काठी.’ आगे जानकी ने लिखा, ‘उसे लगता है कि कि ये ‘तबड़क तबड़क’ है और मुझे लगता है कि ये ‘टग-बग, टग-बग’ है. हम कनफ्यूज हो गए हैं. हमारी मदद कीजिए.
ऐसा था फैंस का रिएक्शन
वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट बॉक्स में दोनों को बता रहे हैं कि उनके हिसाब से सही लाइन क्या होनी चाहिए. हालांकि कई अन्य फैंस ने वीडियो के अंत में सिर्फ सूफी की खिलखिलाती हंसी नोटिस की. एक फैन ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘हमेशा की तरह इसने मेरा दिन बना दिया.’ जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, ‘वाह मम्मा-पापा साथ में संडे को ये खास गाना बेटे के लिए गा रहे हैं.’
ये भी पढ़ें
Vicky Kaushal Birthday: अपना सबकुछ दांव पर लगाकर विक्की ने चुनी थी एक्टिंग की राह
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

