
Amitabh Bachchan Cried Remembering Dharmendra: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं पारिवारिक भी था. बिग बी वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को अपना सबसे अच्छा दोस्त, परिवार और आदर्श मानते थे. ऐसे में ‘शोले’ की जय और वीरू की जोड़ी का टूटना अमिताभ बच्चन को रह रहकर अखर रहा है. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है जो थिएटर में 1 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस मूवी के रिलीज होने से पहले फिल्म की स्टारकास्ट ‘केबीसी’ के सेट पर पहुंचीं. जहां पर टीम ने खूब मस्ती की और इसी दौरान धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ का गला भर आया और वो रो पड़े.
ये धर्मेंद्र की अनमोल विरासत
‘इक्कीस’ फिल्म के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत के अलावा बिग बी के परिवार से उनकी बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली आईं. इस दौरान अगस्त्य से वहां पर मौजूद ऑडियंस ने खूब मस्ती भरे मजाक किए. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘इक्कीस कोई साधारण फिल्म नहीं है. ये धर्मेंद्र की दर्शकों के लिए छोड़ी गई अनमोल विरासत है.’
रो पड़े बिग बी
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘एक सच्चा कलाकार आखिरी सांस तक कला से जुड़ा रहता है. धर्मेंद्र ने वो करके दिखाया है. खास बात है कि जिस वक्त अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र को याद कर रहे थे उस वक्त उनकी आवाज कांपने लगी. गला भर आया. वो फिर भी नहीं रुके. एक्टर ने आगे कहा- धर्मेंद्र वो एहसास थे जो कभी खत्म नहीं होता. वो यादों और आशीर्वाद के साथ हमेशा साथ बना रहता है और आगे बढ़ने की ताकत देता है. इस दौरान बिग बी की आंखें भर आईं.’
24 नवंबर को हुआ निधन
धर्मेंद्र का निधन बीते महीने की 24 तारीख को हुए था. जिसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया. एक्टर को श्रद्धांजलि देने उस वक्त अमिताभ बच्चन सहित कई और सितारे पहुंचे थे. ‘इक्कीस’ फिल्म की स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में रखी गई थी. जहां पर सनी देओल अपने पिता की फोटो के पास इमोशनल होकर पोज देते हुए नजर आए.
