News in Brief

Akshay Oberoi on SRK: शाहरुख खान ‘किंग’ फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं.जिसकी एक खास वजह सुहाना के साथ उनका स्क्रीन शेयर करना भी है. जयदीप अहलावत के अलावा इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय भी हैं. हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म के लेकर बात की और अपने रोल के बारे में रिवील किया. 

ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना 

‘किंग’ शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. अक्षय ने बताया कि ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. एक्टर ने कहा- ‘शाहरुख खान संग काम करना मेरे लिए सिर्फ एक पेशेवर अनुभव नहीं बल्कि एक इंस्पायरिंग सफर है. इस फिल्म में मैं सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहा हूं, बल्कि फिल्म बनने के प्रोसेस को करीब से देख रहा हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source

मुझे इंस्पायर करता है

अक्षय ओबेरॉय ने कहा- ‘शाहरुख खान के साथ काम करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैं बचपन से ही उनकी फिल्में देखता आया हूं, उनकी कड़ी मेहनत, पेशेवर रवैया मुझे इंस्पायर करता है. मेरे लिए शाहरुख सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि एक इंस्टिट्यूशन हैं, जिन्होंने पूरे सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका अनुशासन, विनम्रता और जमीन से जुड़े रहने का तरीका बेहद प्रेरित करता है. ये मेरे लिए एक्सपीरियंस है. इतने बड़े स्टार के साथ काम करना हमेशा एक सीखने और खुद को बेहतर बनाने का मौका होता है.’

 

 

मेरे लिए केवल एक्टिंग का मौका नहीं 

उन्होंने आगे कहा- ‘किंग मेरे लिए केवल एक्टिंग का मौका नहीं है, बल्कि ये एक बड़े पैमाने की फिल्म के निर्माण और सेट की मुश्किलों को जानने का अनुभव है.इस फिल्म में काम करके मुझे यह समझने का मौका मिला कि ये सुपरस्टार फिल्म में कितनी मेहनत,ऊर्जा और समर्पण लगता है. शाहरुख खान ने पिछले कई दशकों में सिनेमा को जो योगदान दिया है,वो अविश्वसनीय है. मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा बनना और उनके सिनेमाई सफर से जुड़ना, भले ही थोड़े समय के लिए ही क्यों न हो, बहुत गर्व की बात है.’

 

इनपुट-एजेंसी