Shefali Bagga Hits Back At Trolls: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ भी वायरल हो जाता है. इन दिनों एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां पर अक्सर ही लोग सेलेब्स का अक्सर मजाक बनाते हुए नजर आते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में युजवेंद्र चहल के साथ हुआ, उनका नाम बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ जोड़ा गया. सोशल मीडिया पर ये पोस्टर काफी तेजी से भी वायरल हो रहा है, जो एआई से बना हुआ है. इस पोस्टर को देख शेफाली बग्गा ने नाराजगी जाहिर की और युजवेंद्र इस पर हंसते हुए नजर आए.
सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के तर्ज पर एआई से बनाया गया है. इस पोस्ट में कपिल शर्मा की जगह पर युजवेंद्र चहल दूल्हे के कपड़े में नजर आ रहे हैं और उनकी एक और महवश दिख रही हैं. दूसरी तरफ एक्स वाइफ धनश्री वर्मा और शेफाली बग्गा नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इस पर कई लोग जमकर मजाक बना रहे हैं. अब इस पर शेफाली ने अपनी नाराजगी जाहिर की.
शेफाली बग्गा ने जाहिर की नाराजगी
शेफाली बग्गा ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और रिएक्शन दिया. उन्होंने 31 जनवरी को अपनी स्टोरी पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा ‘यह घिनौना है. जिस तरह से ये ट्रोलर्स लड़कियों के साथ बर्ताव कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक है. अपनी जिंदगी जियो. यह हमारी मानसिकता का सटीक उदाहरण है.’ कई लोगों ने शेफाली के इस रिएक्शन का सपोर्ट किया और इस तरह के पोस्ट को गलत ठहराया.
बता दें कि शेफाली और चहल को लेकर अटकलें उस वक्त शुरू हुई थी, जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था. इन दोनों का एक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसपर जमकर बातें बनाई. इसके साथ ही उनके रिश्ते में होने को लेकर भी जमकर कयास लगाए. हालांकि शेफाली और चहल दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की. दोनों की मुलाकात डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है. वहीं साल 2025 में युजवेंद्र 3 चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक लिया था. तलाक के बाद से उनका नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा था.
